ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराकांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ होलीगेट पर दिया धरना

कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ होलीगेट पर दिया धरना

मथुरा। प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने होली गेट पर धरना देकर विरोध दर्ज...

कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ होलीगेट पर दिया धरना
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 20 Jul 2019 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनभद्र में हुए नरसंहार के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने होली गेट पर धरना देकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किए जाने को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंक-झोंक भी हुई। प्रियंका गांधी को रिहा कर दिए जाने की सूचना के बाद धरना समाप्त हो गया। कांग्रेसी पुतला जलाने में सफल नहीं हो सके।प्रियंका गांधी की रिहाई एवं सोनभद्र जाने देने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस और महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रुप से निवर्तमान जिला अध्यक्ष ठा. सोहन सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में शनिवार को होली गेट पर धरना दिया गया। धरने में महानगर कांग्रेस कमेटी, एनएसयूआई भी शामिल रहे। ठा. सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि सोनभद्र के पीड़ित परिवारों के लिए प्रियंका गांधी का संघर्ष यूपी सरकार की दमनकारी प्रवृत्ति से कमजोर पड़ने वाला नहीं है। उनका संघर्ष करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। गरीब और मजबूरों के लिए कांग्रेस के आंदोलन और संकल्प की नई सुबह है। विनेश सनवाल ने कहा कि एक अक्षम और निर्मम सत्तापक्ष यूपी को अपनी जागीर समझ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें