मोटर वोट हादसा: कांग्रेस ने निगम के गेट पर किया प्रदर्शन
Mathura News - मथुरा में कांग्रेस ने केशी घाट पर हुए मोटर वोट हादसे के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने नगर निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए मेयर का इस्तीफा मांगा। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन और नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और यमुना सफाई के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की निंदा की।

मथुरा, वृंदावन केशी घाट पर हुए मोटर वोट हादसे को लेकर बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने हादसे के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए नैतिकता के आधार पर मेयर का स्तीफा मांगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में वृंदावन केशी घाट पर मोटर वोट दुर्घटना एवं नगर निगम द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार और जन विरोधी नीतियों के विरोध में भूतेश्वर स्थित मथुरा वृंदावन नगर निगम के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला ने धरना प्रदर्शन को सम्बाधित करते हुए कहा कि वृंदावन में मोटर वोट दुर्घटना में पंजाबी दर्शनार्थियों की अकाल मौतों का पाप जितना मुख्यमंत्री के ऊपर है, उतना ही प्रशासन, पुलिस और तीर्थ विकास परिषद के ऊपर है।
सबसे अधिक जवाबदेही में लापरवाही का पाप मथुरा वृंदावन नगर निगम के ऊपर है। नैतिकता का तकाजा है कि मेयर अपने पद से इस्तीफा दे दें। उन्होंने कहा कि नगर निगम में घोर भ्रष्टाचार व्याप्त है। यमुना सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। गंदे नाले सीधे यमुना में प्रवाहित हो रहे हैं।यमुना सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट को रात के अंधेरे में जेसीबी द्वारा पुनः यमुना में प्रवाहित करते हुए स्थानीय पार्षद ने मौके पर रंगे हाथों पकड़ा, जो सीधा आस्था के साथ खिलवाड़ है। निगम द्वारा बढ़ाए गए टैक्स की मार झेल रहे लोगों को किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने नगर निगम मेयर को नौका दुर्घटना का नैतिक रूप से जिम्मेदार बताया।पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने निगम के कार्यों पर निराशा जताते हुए कहा कि जलभराव से नगर को बचाने की कोई कार्ययोजना उसके पास नहीं है। नगर निगम द्वारा प्रस्तावित नियमों को ताक पर रख आखिर किसके इशारे पर अनगिनत स्टीमर चलवाए जा रहे हैं। संचालन विपुल पाठक पाठक ने किया। इस दौरान आदित्य तिवारी, ललिता देवी, गीता दिवाकर, रूपा लवानिया, अप्रतिम सक्सेना, जिलानी कादरी, शैलेंद्र चौधरी, अश्विनी शुक्ला, प्रवीण ठाकुर, करन निषाद, बलवीर प्रधान, शाहिद कुरेशी, संजय पचौरी, गौरी शंकर यादव, तपेश गौतम, काशन रिजवी, हाशिम हुमेर, रमेश कश्यप, कुंवर सिंह निषाद, अर्पित जादौन, अशोक निषाद, दुर्गेश बघेल, मंजू देवी, अनिल खरे, महेश चौबे, डा. सीएल शर्मा, शाहरुख खान, शहाबुद्दीन कुरैशी, दीपक दीक्षित, बंटी दिवाकर,नसरुद्दीन अब्बासी, सुशील सागर, लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


