
दिल्ली महारैली में 14 दिसंबर को पहुंचेंगे हजारों कांग्रेसी
Mathura News - -दिल्ली में हुई बैठक में प्रियंका गांधी ने दिए निर्देशदिल्ली महारैली में 14 दिसंबर को पहुंचेंगे हजारों कांग्रेसी दिल्ली महारैली में 14 दिसंबर को पहुंच
दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली देशव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की तैयारियां को लेकर दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हुई बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, महानगर अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम व पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह भी शामिल हुए। सभी ने जनपद से हजारों की संख्या में कांग्रेसियों के पहुंचने का भरोसा दिया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी अविनाश पांडे, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उत्तर प्रदेश के ब्रज जोन के समस्त कांग्रेस के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र पर हमलों के विरोध में होने वाली महारैली में मथुरा से करीब 2000 कार्यकर्ता बसों, निजी वाहनों और ट्रेनों से दिल्ली पहुंचेंगे।

बैठक में प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद, पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, अभय प्रताप सिंह, अप्रतिम सक्सेना, आशीष अग्रवाल, धीरज शर्मा, दीपक दीक्षित, पंकज चौधरी, रमेश कश्यप आदि रहे। महानगर अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम ने बताया कि वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी महारैली के लिए उन्हें 30 गाड़ियों और 2 बसों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह ने बताया कि वह भी सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रैली में पहुंचेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


