पांच वर्ष में भी पूरा नहीं हुआ सामुदायिक शौचालय का निर्माण

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - 6.72 लाख रुपए के दुर्विनियोग पर डीपीआरओ ने दिए नोटिसपांच वर्ष में भी पूरा नहीं हुआ सामुदायिक शौचालय का निर्माणपांच वर्ष में भी पूरा नहीं हुआ सामुदायिक

पांच वर्ष में भी पूरा नहीं हुआ सामुदायिक शौचालय का निर्माण

क्षेत्र की ग्राम पंचायत भदाल इच्छा में छह वर्ष पूर्व शुरू हुआ सामुदायिक शौचालय का निर्माण आज तक पूरा नहीं हुआ है। जबकि इसके निर्माण में दो पंचवर्षीय योजनाओं में 6.72 लाख रुपए खर्च कर दिए हैं। अब डीपीआरओ ने लापरवाहों से स्पष्टीकरण मांगा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मनरेगा एवं वित्त आयोग मद से ग्राम पंचायत भदाल इच्छा में वर्ष 2020-21 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। तत्कालीन पंचायत सचिव रघुवीर सिंह के कार्यकाल में इस पर कुल 4.79 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसके बाद भी इसका निर्माण अधूरा रह गया। उनके कार्यकाल के बाद प्रशासक एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामकुमार शर्मा के कार्यकाल में भी इसके निर्माण पर 1.75 लाख रुपये व्यय किए गए थे। उन्होंने भी इसका निर्माण कार्य अधूरा ही छोड़ दिया。

निर्माण की स्थिति

ग्रामीणों की शिकायत पर गत 23 अप्रैल को डीपीआरओ ने जिला समन्वयक से इसका निरीक्षण कराया। इसमें सामुदायिक शौचालय अक्रियाशील एवं अपूर्ण मिला है। इसमें बिजली व पानी की फिटिंग नहीं मिली। पुताई अधूरी थी। पानी की टंकी नीचे ही रखी थी। शौचालय में कबाड़ का सामान भरा पड़ा था। इसमें बनाए महिला-पुरुष के 10 चैम्बरों पर अभी तक दरवाजे नहीं लगे है। क्रैशर एवं सीमेन्ट फैले पड़े हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इसका निर्माण पांच वर्ष पूर्व सन 2020 में शुरू हुआ था तब से अब तक प्रयोग की स्थिति में नहीं है।

Voice of UP

डीपीआरओ की कार्रवाई

डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने पूर्व ग्राम प्रधान रामेश्वर, तत्कालीन सचिव रघुवीर सिंह एवं प्रशासक व सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम कुमार शर्मा को शासकीय धनराशि के दुर्विनियोग, कर्तव्यों के दुरुपयोग एवं लापरवाही बरतने का दोषी मानकर नोटिस भेजा है। इसमें सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। जबाब संतोषजनक न होने पर दुर्विनियोग की धनराशि के आधे-आधे की वसूली की चेतावनी दी है।

--

सामान्य प्रश्न

सामुदायिक शौचालय का निर्माण कब शुरू हुआ था?
सामुदायिक शौचालय का निर्माण छह वर्ष पूर्व शुरू हुआ था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।