ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराआश्रय सदन में माताओं के लिए जल्द शुरु होगी कॉमन किचिन

आश्रय सदन में माताओं के लिए जल्द शुरु होगी कॉमन किचिन

वृंदावन। उप्र महिला कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमि शुक्रवार को वृंदावन...

आश्रय सदन में माताओं के लिए जल्द शुरु होगी कॉमन किचिन
हिन्दुस्तान टीम,मथुराFri, 18 Jun 2021 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

उप्र महिला कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमि शुक्रवार को वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने चेतन्य विहार स्थि महिला आश्रय सदन एवं नगला रामताल स्थित कृष्णकुटीर महिला आश्रय सदन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव ने निरीक्षण के दौरान चैतन्य विहार महिला आश्रय सदन में निवासरत माताओं की सुविधा के लिए कॉमन किचिन का संचालन जल्द शुरु कराने, आश्रय सदन भवन की जर्जर होती स्थिति में सुधार के लिए तत्काल रिपेयरिंग कराने समेत साफ सफाई एवं कोरोना संक्रमण के चलते माताओं को आश्रय सदन से बाहर जाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भूत गली स्थित पुराना पागल बाबा परिसर में संचालित महिला आश्रय सदन को भी चैतन्य विहार में शिफ्ट कराया जा रहा है। उन्होंने डीपीओ को निर्देशित किया कि सभी माताओं को यहां शिफ्ट कर सूचना उन्हें भेजी जाए।

वहीं प्रमुख सचिव ने नगला रामताल स्थित कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सदन में निवासरत माताओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना। बताया कि भवन में क्वारंटाइन सेंटर बनाए जाने के दौरान काफी क्षति पहुंची है। इसे जल्द ही रिपेयर कराया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें