सीएमओ को निरीक्षण में उपस्थित पंजिका पर नहीं मिले हस्ताक्षर
मथुरा। सीएमओ ने चौमुहां स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को परखा। यहां उपस्थित पंजिका पर कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं मिले। उन्होंने कमियों को सुधारने के निर्देश अधीनस्थ अफसरों को...
सीएमओ ने चौमुहां स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को परखा। यहां उपस्थित पंजिका पर कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं मिले। उन्होंने कमियों को सुधारने के निर्देश अधीनस्थ अफसरों को दिए। सीएमओ डा. शेर सिंह ने ओपीडी, बीपीएम यूनिट, लेबर रूम, प्रसूता वार्ड, वैक्सीन भंडार आदि का निरीक्षण किया। आरसीएच पोर्टल पर फीडिंग कम एवं साफ-सफाई अच्छी न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उपस्थिति पंजिका चेक की तो कई कर्मचारियों के साइन नहीं थे। चिकित्सा अधीक्षक डा. मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त कर्मचारी पोलियो ड्यूटी में गए हुए हैं। इस पर निर्देशित किया कि पहले अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति पंजिका पर साइन करें फिर फील्ड में जाएं। परिसर का भी भ्रमण किया। बायो वेस्ट की जानकारी ली। सीएमओ ने सभी को निर्देशित किया कि समय से आकर मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएं। डा.दरवेश संत, डा.संदीप सिंह, डा.करूणा सिंह,डा.शैलेश के अलावा सीएमओ कार्यालय के अमन यादव,राजेन्द्र उपाध्याय आदि उपस्थित थे।