सीएम आज कर सकते हैं दो पुलों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी रविवार को यमुना पुल, मछली फाटक ओवर ब्रिज और पुलिस ऑफिस के नवीन भवन का लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि पुलों का काम अभी चल रहा...
मुख्यमंत्री योगी रविवार को यमुना पुल, मछली फाटक ओवर ब्रिज और पुलिस ऑफिस के नवीन भवन का लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि पुलों का काम अभी चल रहा है।
पुलिस ऑफिस की दोमंजिला इमारत आवास विकास ने बनाकर तैयार कर दी है। मछली फाटक ओवर ब्रिज पर आवागमन तो चालू हो गया है, लेकिन व्यूकटर और सर्विस रोड का काम चल रहा है। वहीं यमुना पुल तो बन गया है, लेकिन संपर्क मार्ग अभी अधूरा है। पुल पर रंग-रोगन के साथ ही फाइनल टच दिया जा रहा है। एक ओर अभी जीएसबी गिटि्टयां डाली जा रही हैं दूसरी ओर डामरीकरण की तैयारी नजर आती है। पहुंच मार्ग के ओर दोनों किनारों पर बोल्डर स्लैब नहीं पड़े हैं। शनिवार को औपचारिक ट्रायल हुआ। रविवार को मुख्यमंत्री के हाथों इन कार्यों का लोकार्पण कराने की तैयारी है।
आनन-फानन हो रहा काम
यमुना पुल पर आनन-फानन में काम चल रहा है। बोल्डर स्लैब के नीचे की मिट्टी भी दबाई नहीं गई है। सेतु निगम ने पुल पर आरसीसी की परत ऊबड़-खाबड़ छोड़ दी है।
13 दिन में बनी 600 मीटर सड़क
चौंकाने वाली बात यह है कि हासानंद गौशाला को नई बनी 600 मीटर सड़क का टेंडर 24 जनवरी को खुला और 6 फरवरी तक मात्र 13 दिन में यह बनकर तैयार हो गई। इसका भी सीएम लोकार्पण कर सकते हैं।
बोले अफसर
यमुना पुल पर काम तेजी से चल रहा है। हम रात-रात में दोनों ओर से डामरीकरण कर पुल पर आवागमन चालू कर देंगे। शनिवार को पूरी फ्लीट ने पुल से गुजरकर इसका सफल दौरा किया है। शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लेंगे।
सूरज कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड 1
यमुना पुल का निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया है। शेष कार्य के साथ-साथ इसके सम्पर्क मार्गों को भी जल्द पूरा लिया जाएगा।
आरके अग्रवाल, एक्सईएन, सेतु निगम