Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsClosure of Millet Stall at Railway Junction Due to Contract Expiration
जंक्शन पर संचालित मोटे अनाज की स्टॉल हुई बंद

जंक्शन पर संचालित मोटे अनाज की स्टॉल हुई बंद

संक्षेप:

Mathura News - -रेलवे से हुआ अनुबंध हुआ समाप्तजंक्शन पर संचालित मोटे अनाज की स्टॉल हुई बंदजंक्शन पर संचालित मोटे अनाज की स्टॉल हुई बंद

Dec 01, 2025 06:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

जंक्शन पर संचालित मोटे अनाजा (मिलेट्स) की स्टॉल रेलवे से अनुबंध समाप्त हो जाने की वजह से बंद हो गई है। संचालक अनुबंधन बढ़ाने के प्रयास में जुटे हैं। मोटे अनाज के उत्पाद प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है। रेलवे जंक्शन पर मोटे अनाज से बने उत्पाद की स्टॉल प्लेटफार्म संख्या एक पर खोली गई थी। मोटे अनाज से बने उत्पाद प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। जंक्शन पर संचालित मोटे अनाज की विक्री वाली स्टॉल के संचालक का अनुबंध रेलवे से समाप्त हो गया। इसके बाद रेलवे ने प्लेटफार्म संख्या एक पर संचालित मोटे अनाज की स्टॉल को बंद कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस कारण मोटे अनाज के उत्पाद खरीदने वाले यात्री परेशान हैं। स्टेशन निदेशक एपी श्रीवास्तव ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या एक पर संचालित मोटे अनाज के उत्पाद की स्टॉल का रेलवे से अनुबंध समाप्त हो जाने के कारण उसे फिलहाल बंद कर दिया गया है। स्टॉल संचालक रेलवे से अनुबंध का समय बढ़ाने के प्रयास में जुटे हैं। अनुबंध का समय बढ़ जाने के बाद स्टॉल फिर से संचालित हो जाएगी। इसके साथ ही खान पान की दूसरी स्टॉलों का ई-ऑक्शन होने वाला है। इसके बाद जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर नई स्टॉलें खुलेंगी। इसके बाद यात्रियों को खान पान की वस्तुओं के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।