Mathura News: विद्यार्थी स्वच्छता का संदेश समाज तक पहुंचाएं-ओजस्वी
Mathura News: संसदीय शैली में आयोजित हुई क्लाइमेट पे चर्चा 2.0 -संसदीय शैली में आयोजित हुई क्लाइमेट पे चर्चा 2.0 -विद्यार्थियों ने दिए पर्यावरण संरक्षण के सुझाव मथु

Mathura News: नगर निगम मथुरा-वृन्दावन एवं प्रोजेक्ट मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में क्लाइमेट पे चर्चा 2.0 में 11 विद्यालयों के इको क्लबों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनको व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने विद्यार्थियों से स्वच्छता का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। नगर निगम मीटिंग हॉल में संसदीय सत्र की तर्ज पर आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी एवं प्रोजेक्ट मथुरा की टीम बोर्ड तथा विद्यालयों ने स्टेट के रूप में भाग लिया।
विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयों में संचालित पर्यावरणीय गतिविधियों एवं नवाचारों की प्रस्तुति दी। प्रथम चरण में क्लाइमेट पे चर्चा 1.0 के अंतर्गत दिए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस चरण में आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम, रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा कान्हा माखन मिलेनियम स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। दूसरे चरण में रिसायकल विषय पर चर्चा हुई, जिसमें बिरला स्कूल की सान्वी, माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल की वैष्णवी एवं संस्कार पब्लिक स्कूल की रिया को उनके नवाचारपूर्ण सुझावों के लिए ग्रीन इनोवेटर अवॉर्ड प्रदान किया गया। तीसरे चरण में प्लास्टिक मुक्त पर्यटन एवं इको-टूरिज्म विषय पर विमर्श हुआ। माउंट हिल स्कॉलर्स स्कूल की अवनी, रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल की ज्योति एवं जायपुरिया स्कूल की अनामिका को उत्कृष्ट सुझावों के लिए इको लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के बोर्ड में नगर आयुक्त ओजस्वी राज, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, प्रोजेक्ट मथुरा के संस्थापक सीए विपुल अग्रवाल एवं स्वच्छता विशेषज्ञ ऋषभ दुबे शामिल रहे। अपर नगर आयुक्त ने धार्मिक आयोजनों के बाद कचरे के उचित निस्तारण पर बल दिया। सीए विपुल अग्रवाल ने बताया कि 15 अगस्त के बाद क्लाइमेट पे चर्चा 3.0 का आयोजन होगा। स्वच्छता विशेषज्ञ ऋषभ दुबे ने डोनेशन सेंटर, फूड बैंक एवं बर्तन बैंक जैसी पहलों की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन नटराज थिएटर ग्रुप के नुक्कड़ नाटक के साथ हुआ। इस अवसर पर मनीष, अर्पिता, अमन, केशव, उदय, देवेंद्र एवं आशीष सहित पूरी टीम के योगदान की सराहना की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


