ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराडांस कम्पटीशन में बच्चों ने दिखाया हुनर

डांस कम्पटीशन में बच्चों ने दिखाया हुनर

सारथी संस्था के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला कृष्णा नगर में ब्रज डांस कॉम्प्टीशन के दूसरे ऑडिशन में जनपद के विभिन्न स्थानों से आए प्रतियोगियों ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन...

डांस कम्पटीशन में बच्चों ने दिखाया हुनर
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 25 Dec 2017 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

सारथी संस्था के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला कृष्णा नगर में ब्रज डांस कॉम्प्टीशन के दूसरे ऑडिशन में जनपद के विभिन्न स्थानों से आए प्रतियोगियों ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पूरन प्रकाश एवं वार्ड नंबर 66 से नगर निगम पार्षद श्वेता शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। विधायक ने कहा कि हमारे बच्चे हर स्थान पर आगे बढ़ रहे हैं। देश के पटल पर अपने हुनर के कारण नए आयाम छू रहे हैं। फाइनल 30 दिसंबर को अग्र वाटिका मसानी रोड पर होगा। स्वागत संस्था के सचिव मफतलाल अग्रवाल द्वारा किया गया। दूसरे ऑडिशन के निर्णायक मंडल में इंद्रेश अग्रवाल, कल्पना शर्मा और दीप्ति अग्रवाल शामिल रहे। कार्यक्रम में बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के अध्यक्ष विनोद दीक्षित, मनोज शर्मा, जगत नारायण अग्रवाल, दिलीप चौधरी, उत्तम सिंह, वंदना सक्सेना, मेघना सिंह, साधना सिंह, आभा द्विवेदी,भावना शर्मा, कमल शर्मा, मेघा सिंह, जगदीश वर्मा उपस्थित रहे। संचालन कवि अनुपम गौतम ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें