Mathura News: पांच दिन क्लीनिक में चला इलाज, हालत बिगड़ी तो किया रेफर, रास्ते में बालक की मौत

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: मामा ने क्लीनिक संचालक पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांचपांच दिन क्लीनिक में चला इलाज, हालत बिगड़ी तो किया रेफर, रास्ते में बा

Mathura News: पांच दिन क्लीनिक में चला इलाज, हालत बिगड़ी तो किया रेफर, रास्ते में बालक की मौत

Mathura News: कस्बा बाजना स्थित एक क्लिनिक में पांच दिन से भर्ती छह वर्षीय बालक की हालत बिगड़ने के बाद मथुरा रेफर किए जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि मथुरा ले जाते समय रास्ते में बालक की मौत हो गई। मामले में बालक के मामा ने क्लीनिक संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बच्चे के उपचार की स्थिति

क्षेत्र के गांव जरैलिया निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनके छह वर्षीय भांजे देव निवासी लालपुर की तबीयत खराब होने पर पांच सितंबर को उसे एक क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। विनोद के अनुसार, चिकित्सक पांच दिन तक बालक का मलेरिया बताते हुए उपचार करते रहे। नौ सितंबर को डेंगू की जांच कराई गई, जिसमें चिकित्सकों ने डेंगू होने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद ड्रिप चढ़ाए जाने के दौरान बालक की हालत अचानक बिगड़ गई। देर रात चिकित्सकों ने उसे मथुरा ले जाने की सलाह दी। परिजन बालक को लेकर मथुरा रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस और क्लिनिक की प्रतिक्रिया

विनोद ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीएचसी प्रभारी डा. हेमराज सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। क्लीनिक वैध है या अवैध, इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डेंगू की जानकारी नहीं है।

फोटो-87-देव (फाइल फोटो)

सामान्य प्रश्न

✦बच्चा कितने दिन तक क्लिनिक में भर्ती था?−
बच्चा पांच दिन तक क्लिनिक में भर्ती था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमथुराMathura News: पांच दिन क्लीनिक में चला इलाज, हालत बिगड़ी तो किया रेफर, रास्ते में बालक की मौत