Mathura News: कॉलेज की छजली गिरने से मलबे में दबे दो मजदूर, आगरा रेफर

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराया जा रहा था निर्माणकॉलेज की छजली गिरने से मलबे में दबे दो मजदूर, आगरा रेफर कॉलेज की छजली गि

Mathura News: कॉलेज की छजली गिरने से मलबे में दबे दो मजदूर, आगरा रेफर

Mathura News: जतीपुरा मार्ग स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छज्जा अचानक गिर गई, जिसके मलबे में दो मजदूर दबकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। फिलहाल गेट का निर्माण कार्य बंद है। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कॉलेज के गेट का मरम्मत कार्य कराया जा रहा था। शुक्रवार को मजदूर मुख्य गेट की छज्जा पर काम कर रहे थे। इसी दौरान छज्जा का हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इसके नीचे काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर दोनों मजदूरों को मलबे से निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन पहुंचाया गया।

यहां डॉ. करीम कुरैशी ने घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया। घायलों की पहचान अड़ींग निवासी लालसिंह और राजस्थान के भरतपुर निवासी पंकज के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर थी, इसलिए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया।हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कॉलेज में चल रहे मरम्मत कार्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण और मरम्मत के काम के दौरान सुरक्षा नियमों का ध्यान रखना चाहिए था, ताकि मजदूरों की जान खतरे में न पड़े। स्थानीय निवासी गौरव ने बताया कि कॉलेज में मरम्मत के दौरान छज्जा गिरने से दो मजदूर घायल हुए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमथुराMathura News: कॉलेज की छजली गिरने से मलबे में दबे दो मजदूर, आगरा रेफर