Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsChaos Erupts Over False Death News of E-Rickshaw Driver in Mathura Registration Center
गुरुद्वारों से घरों तक लोहड़ी की धूम

गुरुद्वारों से घरों तक लोहड़ी की धूम

संक्षेप:

Mathura News - कृष्णानगर, राधा नगर, राधा वैली में सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो...की गूंज-कृष्णानगर, राधा नगर, राधा वैली में सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा

Jan 14, 2026 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

मथुरा, नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा धौलीप्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर किए जा रहे ई-रिक्शा व ऑटो के पंजीकरण केन्द्र पर मंगलवार की सुबह एक ई-रिक्शा चालक की ह्रदय गति रुकने से मौत की झूठी खबर से अफरा-तफरा मच गयी। इसके बाद ई-रिक्शा चालकों व उनकी अगुवाई कर रहे लोगों ने जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की। नगर निगम व पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच स्थित को संभाला। फिलहाल, बगैर पंजीकरण के चलते वाले ई-रिक्शा व ऑटो को 30 जनवरी तक चालान की कारवाई से मुक्त रखा गया है। बताते चलें कि नगर निगम द्वारा मथुरा में 10 व वृंदावन 6 रूट निर्धारित करते हुए ई-रिक्शा व ऑटो चालकों के पंजीकरण की प्रक्रिया 8 दिसंबर को शुरु की गयी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पंरतु, शुरुआती दौर में ई-रिक्शा व ऑटो चालकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते पंजीकरण केन्द्र खाली नजर आते रहे। इसके बाद ‌विगत एक सप्ताह से यातायात पुलिस ने चालान व सीज करने की कार्रवाई शुरु की तो पंजीकरण केन्द्रों पर कतार लग गयी। इसके चलते यहां काम करने वाले कर्मचारियों हाथ-पांव फूल गए। अब प्रत्येक ई-रिक्शा व ऑटो चालक जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराने में लगा हुआ है। मंगलवार को भी धौलीप्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर एक ई-रिक्शा चालक की तबीयत खराब हो गयी और वह गिर पड़ा। इससे अफरा-तफरी मच गई। ई-रिक्शा चालकों की अगुवाई करने वाले एक नेता ने शोर मचा दिया की ई-रिक्शा चालक की मौत हो गयी है। इस बात को लेकर रेलवे ग्राउंड के बाहर रास्ता जाम करने और हंगामा करने की शुरुआत हो गयी। इससे हालात और बिगड़ने लगे। सूचना पर अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह व कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। ई-रिक्शा चालक को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। बताते हैं कुछ देर बाद ई-रिक्शा चालक की तबीयत ठीक हो गयी। अपर नगर आयुक्त ने अफवाह फैलाने पर जमकर क्लास लगायी। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाह से बड़ा हादसा भी हो सकता था, जिसने भी अफवाह फैलायी है उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ई-रिक्शा चालकों की अगुवाई करने वाले केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के आवास पर पहुंच गए, जहां उन्होंने केबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि 30 जनवरी तक बिना पंजीकरण चलने वाले ई-रिक्शों का चालान नहीं होगा, लेकिन यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ 3000 रुपये लेकर पंजीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा कोई अवैध वसूली करता है तो उसकी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। रूट नंबर-4 व 5 का आवंटन बंद मथुरा। नगर निगम द्वारा निर्धारित किए रूटों में सबसे ज्यादा डिमांड रूट नंबर-4 बस अड्डा से भरतपुर गेट, डीग गेट तथा रूट नंबर-5 रेलवे स्टेशन से अटल्ला चुंगी वृंदावन की है। इन दोनों ही रूटों पर 1100 से अधिक ई-रिक्शा व ऑटो पंजीकृत हो चुके हैं। इनको रूट भी आवंटित कर दिए गए हैं। अब इन दोनों ही रूटों का आवंटन रोक दिया गया है, ताकि ट्रेफिक सिस्टम में दिक्कत न आए। इसके बाद भी ई-रिक्शा व ऑटो चालक इन दोनों रूटों के लिए तरह-तरह के जुगाड़ लगवा रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा रूटों ई-रिक्शा व ऑटो की संख्या निर्धारित की गयी है। अन्य रूटों का आवंटन किया जा रहा है। 15 हजार में सिर्फ 3000 ने कराया पंजीकरण मथुरा। यातायात पुलिस के आंकड़ों की बात करें तो मथुरा-वृंदावन में ई-रिक्शा व ऑटो की संख्या 15 हजार से अधिक बतायी जा रही है। इस हिसाब से देखा जाए तो मंगलवार तक नगर निगम के मथुरा व वृंदावन पंजीकरण केन्द्रों पर 3040 ई-रिक्शा व ऑटो चालक ही पंजीकरण करा सके हैं। इनमें भी सबसे अधिक 1700 ई-रिक्शा व ऑटो चालकों ने वृंदावन के केन्द्र पर पंजीकरण कराया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि पंजीकरण केन्द्रों पर भीड़ एकत्र न हो इसके लिए 60-60 ई-रिक्शा व ऑटो के पंजीकरण की रोजाना की व्यवस्था करते हुए तारीखें आवंटित कर दी गयी है। अभी 23 जनवरी तक की तारीखें दी गयी हैं। आधे-अधूरे कागजात पंजीकरण में अड़चन मथुरा। पंजीकरण केन्द्रों पर सबसे ज्यादा दिक्कत ई-रिक्शा व ऑटो चालकों के पास आधे-अधूरे कागजातों से आ रही है। किसी के पास लाइसेंस नहीं है तो किसी के बाद बीमा और आरसी नहीं है। ऐसी स्थिति में इनका पंजीकरण संभव नहीं है। इसके चलते पंजीकरण केन्द्रों पर किसी भी तरह से जुगाड़ लगाकर पंजीकरण कराने के लिए मंगलवार को तमाम ई-रिक्शा व ऑटो चालक भटकते नजर आए, जबकि तमाम ई-रिक्शा व ऑटो चालक वाहनों के कागजात पूरे कराने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। वृंदावन केन्द्र पर अवैध वसूली का आरोप, हंगामा छटीकरा। वृंदावन निवासी समाजसेविका शिखा शर्मा ने छटीकरा चारधाम मंदिर के समीप नगर निगम द्वारा लगाए गए ई-रिक्शा व ऑटो टेम्पो रूट रजिस्ट्रेशन शिविर में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे से कामकाज ठप हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारी और कुछ अधिकारी रूट रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। शासन द्वारा निर्धारित तीन हजार रुपये शुल्क के अलावा चालकों से अलग से रुपये मांगे जा रहे हैं, जो चालक रिश्वत देने में असमर्थ हैं, उनके रजिस्ट्रेशन में जानबूझकर देरी की जा रही है या फिर उन्हें अच्छे रूट देने से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रेलवे ग्राउंड स्थित पंजीकरण केन्द्र पर जिसने भी ई-रिक्शा चालक की मौत की झूठी खबर फैलायी है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां पर एक और काउंटर बढ़ाने के प्रयास चल रहे हैं। पंजीकरण न होने की स्थिति 30 जनवरी तक चालान नहीं होगा, लेकिन यदि किसी के पास कागजात नहीं और वह यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए यातायात पुलिस स्वतंत्र है। अवैध वसूली यदि कोई करता है, तो उसकी शिकायत करें, कार्रवाई की जाएगी-सौरभ सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम मथुरा-वृंदावन