फालैन में तीन मार्च को सुबह होलिका से निकलेगा संजू पंडा

Feb 27, 2026 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - महापंचायत में तय हुआ फालैन में होलिका से पंडे के निकलने का समयफालैन में तीन मार्च को सुबह होलिका से निकलेगा संजू पंडाफालैन में तीन मार्च को सुबह होलिक

फालैन में तीन मार्च को सुबह होलिका से निकलेगा संजू पंडा

चंद्र ग्रहण के कारण भक्त प्रह्लाद नगरी फालैन में जलती होलिका से संजू पंडा तीन मार्च की सुबह निकलेगा। होलिका से पंडा के निकलने के समय को लेकर प्रह्लाद मंदिर में रावत पाल के सात गांवों के ग्रामीणों की महापंचायत गुरुवार को हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया। पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता रावत पाल के अध्यक्ष पदम सिंह रावत ने की, जिसमें फालैन, सुपाना, पैगांव, नगररिया सात विसा, तीन विसा, दस विसा एवं विशंभरा गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। प्रधान कैलाश सुपानिया ने बताया कि तीन मार्च को चंद्रग्रहण होने के कारण पंडा सुबह निकाला जाएगा।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीन मार्च को सुबह तीन बजे होलिका दहन होगा। इसके पश्चात संजू पंडा प्रह्लाद मंदिर में प्रज्वलित ज्योति पर हाथ रखकर शीतलता का परीक्षण करेंगे। ज्योति शीतल मिलने पर प्रह्लाद कुंड में स्नान किया जाएगा तथा पंडा की बहन उगते सूर्य को अर्घ्य देगी। इसके बाद संजू पंडा धधकते अंगारों के मध्य से निकलेंगे। पंडा के सकुशल निकलने पर गांव में होली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। डीजे पर रहेगा प्रतिबंध पंचायत में निर्णय लिया गया कि पंडा मेले के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा तथा गुलाल नहीं लगाया जाएगा। होली फूल वर्षा के साथ मनाई जाएगी और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत भी पुष्पवर्षा से किया जाएगा। बच्चू रावत ने बताया कि पंडा मेले की तैयारियां गांव में उत्साहपूर्वक चल रही हैं। इस अवसर पर महेश चौधरी, श्याम, गोविंद, धर्मेंद्र रावत, धर्मवीर, मूलचंद तोमर, अमीचंद प्रमुख, भगवान सहाय, विनोद शास्त्री, भगत सिंह, हरकेश सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।