ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर किये चालान
मथुरा एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत नियमों का उल्लंघन...

मथुरा एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का ट्रैफिक पुलिस ने चालान किया।
गोवर्धन चौराहा, कृष्णानगर, भूतेश्वर, डीग गेट, नया बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। जो वाहन सफेद पट्टी के अंदर सड़क पर खड़े हुए थे उन्हें क्रेन की मदद से उठाकर ले जाया गया और चालान किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान किया गया। शहर में निर्देशो का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
