ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराचाचा नेहरु को किया याद, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

चाचा नेहरु को किया याद, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरु (चाचा नेहरु) की जयंती यानि बाल दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूलों में बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने...

चाचा नेहरु को किया याद, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 14 Nov 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरु (चाचा नेहरु) की जयंती यानि बाल दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूलों में बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने चाट एवं गेम आदि की स्टॉल लगाईं तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं बच्चों ने ब्रज रज उत्सव में हुनर हाट का भ्रमण भी किया।

धौरेरा स्थित वृंदावन पब्लिक स्कूल में छात्राओं को ब्रज रस महोत्सव के तत्वधान बाल दिवस में हुनर हाट का भ्रमण कराया गया। बाल दिवस की पूर्व बेला में छात्रों ने इस हुनर को देखने में काफी उत्साह दिखाया। इसमें छात्र-छात्राओं को हस्तकला की बारीकियों को समझने का मौका मिला। वहीं विद्यालय खेल के मैदान में जाकर छात्र-छात्राओं ने 1 मिनट एक गेम की अवधारणा पर आधारित मनोरंजक खेलों में प्रतिभाग किया। लंच मंच गतिविधि अंतर्गत छात्रों द्वारा निर्मित देशी रेसिपी के बारे में बताया गया। निदेशक डा.ओमजी ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कृति शर्मा, रागिनी श्रीवास्तव, डॉ.रेखा, आदित्य शर्मा, सीमा पाहुजा, ऋषि गोस्वामी, हेमलता वर्मा आदि उपस्थित थे। सुनरख रोड स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में छात्र छात्रओं ने स्टॉल लगाकर बाल मेले का आयोजन किया। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गईं। जिसमें गोल गप्पे, कचौड़ी, जलेबी, कांजी बड़े, पेटीज, छोले भटूरे की दुकानें लगाई गईं। निदेशक योगेश गौतम, प्रबधक मंजूलता गौतम ने पं.जवाहरलाल नेहरू के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह के क्रियाकलापों से छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता विकास होता है। इस अवसर पर रवि शंकर, नवनीत पांडेय, नागेंद्र चौधरी, प्रशांत, दीपशिखा गौर, काजल यादव, कल्पना आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें