महानगर में धूमधाम से निकली बाबा साहब की शोभायात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - मथुरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। डॉ. बीआर अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति ने शोभायात्रा निकाली और पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया। विधायक पूरन प्रकाश मुख्य अतिथि थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

महानगर में धूमधाम से निकली बाबा साहब की शोभायात्रा

मथुरा, संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर डॉ. बीआर अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के तत्वावधान में महानगर में धूमधाम से बाबा साहब की शोभायात्रा निकाली गयी। डॉ. बीआर अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा मंगलवार को सुबह डीग गेट स्थित डॉ. अम्बेडकर भवन पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष सूरज पाल सिंह दरोगा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बुद्ध वंदना के माध्यम से उनके आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाबा साहब के अनुयायी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विधायक पूरन प्रकाश थे। इसके उपरांत सायं संत रविदास आश्रम, मसानी रोड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पूरन प्रकाश एवं पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार भूकेश ने बाबा साहब की झांकी पर पुष्प वर्षा कर किया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंडबाजे एवं सामाजिक संदेशों की झाकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शोभायात्रा महानगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी सरदार सिंह, बवीता सम्राट, पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल दिनेश, महामंत्री जितेंद्र कुमार निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश भाटिया, श्याम सिंह बौद्ध, मान सिंह दरोगा, डालचंद निगम, समाजसेवी महेश काजू, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, एमपी सिंह, अशोक प्रिया, अशोक केसरिया, मोहन सिंह कदम, मोहर पाल सिंह, त्रिलोकी नाथ कर्दम, नरेंद्र कुमार, ताराचंद प्रधान, बेचैन सिंह, शिवदत्त चतुर्वेदी, लक्ष्मण प्रसाद आनंद, गंगा प्रसाद प्रधान, रवि दिवाकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।--समाजवादियों ने डीग गेट व टैकमैन सिटी में मनाई जयंतीमथुरा। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने डीग गेट स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद टैकमैन सिटी में पुष्पांजलि सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा प्रत्याशी अनिल अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने लिखित संविधान में बिना भेदभाव के सभी वर्गों और धर्मों के लोगों के अधिकारों को सुरक्षित कर समानता और मानवीय मूल्यों का संरक्षण किया। प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान को बचाने और लोकतंत्र को सुरक्षित करने के लिए संकल्पित है। समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि बाबा साहेब ने जातिगत भेदभाव, छुआछूत और शोषण को खत्म कर दलितों, महिलाओं तथा पिछड़े वर्गों को समान अधिकार और विकास के समान अवसर प्रदान किए। इस अवसर पर महानगर सचिव अभिषेक यादव, महानगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र निषाद, रिषी अग्निहोत्री, पूर्व नगर अध्यक्ष रवि यादव, छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष रानू यादव, अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, प्रेमचंद कर्दम, देवेन्द्र पाल सिंह, विश्वेंद्र कर्दम, शुभम, रोहित, लोकेश कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, गौरव कुमार, किशन लाल, नरेंद्र ठाकुर, लवकुश चौधरी, भोला शर्मा आदि उपस्थित रहे।-राधाकुंड में धूमधाम से निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागतराधाकुंड। कस्बे में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर नवयुवक समाज सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल मुंशी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तीन दर्जन से अधिक झांकियां व दर्जनों बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा राधाकुंड पुलिस चौकी जाटव समाज से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान, हरिजन बस्ती, ललिता कुंड, जवाहर चौक, जोशी मोहल्ला होती हुई अंबेडकर चौपाल जाटव मोहल्ला पहुंचकर संपन्न हुई। बनवारी लाल, विनोद मुकदम, चेयरमैन प्रतिनिधि विकास तंवर, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। इससे पूर्व बाबा साहब के चित्रपट पर माल्यार्पण कर उनके देश और समाज हित में किए गए कार्यों को याद किया।कार्यक्रम में विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, चेयरमैन रामफल मुंशी, समाजसेवी बनवारी लाल एडीओ, मंडल अध्यक्ष प्रकाश गौड़, सभासद दिनेश शर्मा, संजय सिंह, सुभाष कर्दम , विनोद मुकदम , महेंद्र गोस्वामी, हीरा पटेल, सतीश तंवर,राधारमन फोजी,ओम प्रकाश अध्यापक, सभासद, भूपेंद्र चौधरी, राजाराम, मुरारी लाल, राकेश, प्रेम सिंह, दिनेश शुक्ला, मदन देव नाथ डॉ. हर्ष बर्धन गोस्वामी, धर्मेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार अध्यापक, सुरेन्द्र, हीरालाल आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।