Mathura News: स्वतंत्रता दिवस : शहीदों को याद कर मनाया स्वतंत्रता दिवस
Mathura News: बलदेव क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न संगठनों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी, स्कूल प्रमुख, और स्थानीय नेता शामिल हुए। सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए स्वतंत्रता की महत्वता पर जोर दिया।

Mathura News: बलदेव क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न संगठनों में ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया गया। तहसील महावन में प्राजक्ता त्रिपाठी, विकासखंड कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी नेहा रावत एवं ब्लॉक प्रमुख/प्रशासक प्रतीक भरंगर, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल तथा बलदेव थाने पर थाना अध्यक्ष अभय कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। बलदेव पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि आईएएस सीताराम मीणा, निदेशक डॉ. अशोक सिकरवार और प्रधानाचार्य डॉ. अनीता सी. सिकरवार ने ध्वजारोहण किया। श्रीदाऊजी पब्लिक स्कूल में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष राधिका चौधरी, शील चंद्र कैलाशी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश व प्रबंधक सुरेश चंद्र भारद्वाज ने किया।
मदन मोहन कलावती सर्राफ सरस्वती विद्या मंदिर में किया। सुमरेश अग्रवाल, योगेश यादव व प्रधानाचार्य विवेक दुबे, आचार्य चोब सिंह इंटर कॉलेज में किया। प्रबंधक योगेंद्र सिंह सिकरवार, पंडित हरिशंकर द्विवेदी ने पब्लिक स्कूल में किया। पंडित कृपा शंकर द्विवेदी व आदेश द्विवेदी तथा हरदम सिंह वैदिक कॉलेज नूरपुर में राहुल वैदिक ने ध्वजारोहण किया। भाकियू अराजनैतिक के कैंप कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष राज कुमार तोमर, बीएएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक कुंवर सूर्य प्रताप सिंह, प्राथमिक विद्यालय सराय दाऊद में प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रधान योगेश गौतम, भाजपा ओबीसी मोर्चा के कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौ. निहाल सिंह आर्य, बीएमएस स्कूल में राकेश चौधरी तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सेंटर प्रभारी बीके सीमा बहन एवं रेनू बहन ने ध्वजारोहण किया।


