कृष्ण जन्मोत्सव में श्रद्धा भक्ति में झूमे भक्त
Mathura News - बलदेव में विनय अग्रवाल के फाटक पर श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन आचार्य मनीष गर्गाचार्य ने श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव का वर्णन किया। भगवान कृष्ण ने कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए जन्म लिया। इस अवसर पर भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ नंदोत्सव मनाया और विभिन्न वस्त्र, खिलौने एवं फल वितरित किए।

बलदेव। नगर में विनय अग्रवाल के फाटक में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस आचार्य मनीष गर्गाचार्य ने श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान कृष्ण ने देवकी के 8वें पुत्र के रूप में जन्म लिया, जबकि पूर्व जन्म में भगवान बलराम ने रोहिणी के गर्भ से अवतार लेकर ब्रजवासियों को आनंदित किया। कथा में भगवान के जन्म प्रसंग पर नंदोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कपड़े, खिलौने, फल, मेवा, वंशी और पोशाक आदि वितरित किए गए। भक्तजन बधाई गीतों और भजनों पर झूमते नजर आए।
इस दौरान परीक्षित श्याम सुंदर अग्रवाल व रेखा अग्रवाल ने पूजन किया। इस दौरान अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अमन अग्रवाल, रवेंद्र सिंह, उमेश अग्रवाल, चंद्रभान प्रधान, अखिलेश पाठक, अवधेश दुबे, रिंकू सोनी, हरिओम सेठ, हरिमोहन गर्ग, देवकीनंदन गर्ग, विनोद कुमार, बांकेलाल गोयल, रवि अग्रवाल, देव अग्रवाल, सतेंद्र पहलवान, योगेंद्र आचार्य, धीरज आचार्य,सुजीत वर्मा आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


