पूर्वांचल समिति के होली मिलन में लोक संगीत पर झूमे लोग
Mathura News - मथुरा में पूर्वांचल समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने परंपरागत ब्रज लोकगीतों की प्रस्तुति दी। समिति के अध्यक्ष बीके सिंह ने भाईचारे और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम की महत्ता बताई। यह समारोह 2010 से हो रहा है और पूर्वांचल संस्कृति को संरक्षित करने में मदद कर रहा है।

मथुरा। पूर्वांचल समिति द्वारा आयोजित पूर्वांचल होली मिलन समारोह में बच्चे, महिलाएं एवं पुरुषों ने होली गीतों विशेषकर परम्परागत पुरवईया व ब्रज लोकगीत संगीत की प्रस्तुति दी। रेलवे ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्वांचल समिति के कार्यकारणी अध्यक्ष बीके सिंह ने कहा कि पूर्वांचल होली मिलन समारोह का उद्देश्य पारस्परिक भाई चारा, प्रेम सौहार्द्र आपसी सहयोग की भावना को बनाए रखना है। समिति के सचिव एसके राय ने बताया कि पूर्वांचल समिति होली मिलन समारोह कार्यक्रम 2010 से लगातार कराते आ रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य विलुप्त होती पूर्वांचल संस्कृति को संजोए रखना है। कार्यक्रम में मधुरेन्द्र सिंह, समिति के संरक्षक राजेश सिंह (पिंटू ), राजीव सिंह, उपाध्यक्ष पवन कुमार, उप सचिव दिनेश सिंह, पिंकू गौतम, कुलदीप दुबे, अंजनि कुमार पांडेय, अवंती सिंह, एसके श्रीवास्तव, एपी श्रीवास्तव, सौरव सिंह, डा पीके गुप्ता, डा. पीआर, डा. सौरभ राय, डा. प्रवीण कुमार वर्मा, डा. आशुतोष सिंह, कवि रमाशंकर पांडेय, एसबी दुबे, राम खिलाड़ी शर्मा, पीके राय, राजीव शर्मा, सुधीर मौर्य, प्रिया सिंह, सीमा सिंह, रेनु शर्मा,गुनगुन, शिवान्या, सत्येन्द्र यादव आदि शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


