कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम हुआ
Mathura News - वृंदावन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा एक दिवसीय सी•बी•पी टीचर्स क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नए तकनीकों और संभावनाओं से अवगत कराना था। मुख्य अतिथि डॉ. गौरव कुमार और एआई एक्सपर्ट डॉ. राम प्रकाश देशवाल ने कार्यक्रम में भाग लिया।

वृंदावन पब्लिक स्कूल के श्याम शांति सभागार में गुरुवार को सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग विषय पर एक दिवसीय सी•बी•पी टीचर्स क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 50 घंटे के वार्षिक प्रशिक्षण की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए इसका आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को एआई आधारित शिक्षा की नई तकनीकों, लाभों, चुनौतियों एवं भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना था। सीबीएसई द्वारा नियुक्त मुख्य अतिथि सॉफ्टवेयर इंजीनियर डॉ. गौरव कुमार, जो गूगल कंटेंट क्रिएटर व गवर्नमेंट प्रोग्राम विद्यादान से जुड़े रहे हैं। एआई एक्सपर्ट डॉ. राम प्रकाश देशवाल ने एआई के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
विद्यालय प्राचार्य कृति शर्मा ने शिक्षकों को एआई साक्षर बनने एवं नैतिकता के साथ तकनीक अपनाने की शपथ दिलाई। अतिथि स्वागत वीपीएस के मैनेजिंग डायरेक्टर पुण्यप्रकाश शर्मा एवं अशोक ने किया। इसमें अशोक कुमार, हेमलता सोलंकी, स्वेका राज, सपना शर्मा, सीमा पाहुजा आदि की सहभागिता रही। संचालन मुस्कान वर्मा एवं लवी अग्रवाल ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


