सीबीएसई: इंटर गणित परीक्षा में शामिल हुए 4810 छात्र-छात्राएं
Mathura News - सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट गणित परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्वक हुई। परीक्षा में 4810 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जबकि 4902 पंजीकृत थे। कुछ प्रश्नों ने छात्रों को उलझाया, लेकिन किसी परीक्षा केन्द्र पर नकल नहीं पकड़ी गई।

सीबीएसई बोर्ड दिल्ली की इंटरमीडिएट गणित परीक्षा सोमवार को जनपद के परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्वक हुई। इस परीक्षा में 4810 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। गणित के कुछ प्रश्नों ने छात्रों को उलझाया। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल होती हुई नहीं मिली। सीबीएसई बोर्ड के सिटी कॉर्डीनेटर एवं डीपीएस रिफाइनरी के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र ग्रेवाल ने बताया कि आज इंटरमीडिएट गणित की परीक्षा शांति पूर्वक हुई। इस परीक्षा में 4902 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से परीक्षा देने के लिए 4810 छात्र-छात्राएं शामिल हुए और 92 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


