यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 3882 परीक्षार्थी

Feb 28, 2026 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - 72 केन्द्रों पर हुई हाईस्कूल संस्कृत, संगीत व इंटर संगीत की परीक्षायूपी बोर्ड की परीक्षा: शामिल हुए 3882 परीक्षार्थीयूपी बोर्ड की परीक्षा: शामिल हुए 3

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 3882 परीक्षार्थी

शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल संस्कृत और इंटर कृषि की 72 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा हुई। हाईस्कूल संस्कृत के लिए पंजीकृत 1647 परीक्षार्थियों में से 15 83 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे और 64 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर कृषि की परीक्षा के लिए पंजीकृत 14 परीक्षार्थियों में से 11 ने परीक्षा दी और 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आज द्वितीय पाली में इंटर की ड्राइंग और हाईस्कूल की संगीत विषय की परीक्षा हुई| जिसके लिए 2428 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 2288 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे और 140 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद के किसी भी परीक्षा केंद्र से अनुचित सामग्री के प्रयोग की सूचना नहीं प्राप्त हुई।

अभी तक परीक्षा नकल विहीन एवं सकुशल संपादित हुई। सीबीएसई इंटर रसायन व हाईस्कूल संस्कृति की परीक्षा में बैठे 6817 छात्र-छात्राएं मथुरा। सीबीएसई की शनिवार को कक्षा 12 की रसायन विज्ञान और हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा शांति पूर्वक सम्पन्न हुई। इस परीक्षा को देने के लिए 6817 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे और 100 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान कोई भी नकल करते हुए परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया। सीबीएसईकी परीक्षा के जिला कॉडीनेटर शेलेन्द्र ग्रेवाल ने बताया कि इंटर मीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा के लिए पंजीकृत 6421 परीक्षार्थियों में से 6321 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जबकि 96 परीक्षार्थी परीक्षा से बंचित रहे। जबकि कक्षा 10 वी संस्कृत की परीक्षा के लिए पंजीकृत 500 परीक्षार्थियों में से 496 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे और चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।