ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराआचार संहिता उल्लंघन मामले में अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आचार संहिता उल्लंघन मामले में अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आचार संहिता व कोविड नियमों का उल्लंघन करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज किया गया...

आचार संहिता उल्लंघन मामले में अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 27 Jan 2022 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

आचार संहिता व कोविड नियमों का उल्लंघन करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि मथुरा-वृंदावन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को ज्ञानगुदड़ी क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क किया था। जनसंपर्क के दौरान लगभग सभी कार्यकर्ता बिना फेसमास्क लगाए हुए दिखे और सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे थे। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि आचार संहिता एवं कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में भाजपा के 50 से 100 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें