ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराएक्सप्रेस वे पर रेलिंग तोड़ सर्विस रोड पर गिरी कार, चार गंभीर

एक्सप्रेस वे पर रेलिंग तोड़ सर्विस रोड पर गिरी कार, चार गंभीर

यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार तड़के नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार टायर फटने से अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार कलाबाजी खाते हुए रेलिंग तोड़कर सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।...

एक्सप्रेस वे पर रेलिंग तोड़ सर्विस रोड पर गिरी कार, चार गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 04 Oct 2018 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार तड़के नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार टायर फटने से अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार कलाबाजी खाते हुए रेलिंग तोड़कर सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए।

यमुना एक्सप्रेस वे पर एसेंट कार गुरुवार तड़के नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 77 के पास दो बजे अचानक टायर फट जाने से कार अनियंत्रित हो गई और कलाबाजी खाते हुए रेलिंग तोड़कर ऊपर से नीचे सर्विस रोड पर जाकर गिर पड़ी। हादसे में कार सवार धीरज यादव, सरोज यादव, मनोज यादव एवं सुरतान यादव निवासी मोहम्मदाबाद जनपद दरभंगा बिहार घायल हो गए। हादसे की सूचना पर थाना सुरीर एवं मांट टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह के अलावा एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया। दो की हालत नाजुक बताई गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें