सड़कों पर जाम मुक्ति के स्लोगन लिखकर लगाई गुहार

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - प्रशासन से वृंदावन को जाम मुक्त बनाने का बृजवासियों ने किया आह्वान सड़कों पर जाम मुक्ति के स्लोगन लिखकर लगाई गुहार सड़कों पर जाम मुक्ति के स्लोगन लि

सड़कों पर जाम मुक्ति के स्लोगन लिखकर लगाई गुहार

वृंदावन सिविल सोसाइटी के बैनर तले बुधवार शाम वृंदावन को जाम मुक्त बनाने की मुहिम के अंतर्गत सड़कों पर जागरुकता स्लोगन लिखने का अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर “जाम मुक्त हो वृंदावन धाम” जैसे संदेश लिखकर लोगों को यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जागरूक किया गया। अभियान में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने कहा कि वृंदावन में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और ई-रिक्शाओं के अव्यवस्थित संचालन के कारण श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू करने और वृंदावन को जाम मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर “चलो भाइयों जाम हटाओ, वृंदावन को सुंदर बनाओ” जैसे नारों के माध्यम से जनजागरण किया। अभियानकर्ताओं का कहना था कि यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि धर्मनगरी की पहचान स्वच्छ, सुंदर और सुगम यातायात वाले शहर के रूप में स्थापित हो सके।जितेंद्र सिंह राणा ने कहा कि वृंदावन केवल एक नगर नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। पवन ठाकुर ने कहा कि लगातार बढ़ते जाम के कारण स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने कहा कि वृंदावन की पहचान उसकी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा से है। जाम और अव्यवस्थित यातायात इस गरिमा को प्रभावित कर रहे हैं। इस अवसर पर सुरेश चंद्र शर्मा, राघव भारद्वाज, विवेक गौतम, रूप किशोर शर्मा, अमित शर्मा, कृष्णा शर्मा, ठाकुर कालीचरण सिंह, मुरारी लाल शर्मा, अतुल श्रीवास्तव, सोहन सिंह सिसोदिया, नीलमणि अरोड़ा,राकेश खेतान ,सुरेश चंद्र शर्मा, बंसी तिवारी, रविकांत गौतम, पंडित उदयन शर्मा, सुंदर सिंह, नरेंद्र शर्मा, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।