चेकिंग में बरसाना जा रही बस में नौ सवारियां मिलीं बगेर टिकट
Mathura News - कंडक्टर पर लगाया 4478 रुपये जुर्मानाचेकिंग में बरसाना जा रही बस में नौ सवारियां मिलीं बगेर टिकटचेकिंग में बरसाना जा रही बस में नौ सवारियां मिलीं बगेर टिकट

बरसाना जा रही बस में चेकिंग के दौरान नौ सवारियां बगैर टिकट मिलीं। इस पर बस कंडक्टर पर 4478 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पिछले कई दिनों से बरसाना मार्ग पर परिवहन निगम की बसों में यात्रियों को बिना टिकट ले जाने की शिकायत की गई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए एआरएम ने स्टॉफ के कर्मचारियों को साथ लेकर चेकिंग की। शुक्रवार को गोवर्धन से बरसाना के बीच भगोसा गांव के निकट परिवहन निगम की बस रुकवाकर चेकिंग की गई। बस में कुल 72 यात्री सवार थे, जिसमें से 63 यात्रियों का टिकट काटा गया था बाकी 9 यात्री बिना टिकट के ही यात्रा कर रहे थे।
एआरएम मदन मोहन शर्मा ने परिचालक पर 4478 रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि पूर्व में कई बार परिचालक की शिकायत मिल रहीं थी। कई बार चेतावनी भी दी लेकिन यह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और शुक्रवार को मौके पर पकड़ा गया। इसकी रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी गई। परिवहन निगम के नियमानुसार बस को गंतव्य के लिए निकलने से पहले ही शहर या शहर की सीमा में गाड़ी खड़ी करके शत प्रतिशत टिकट बनाए जाने चाहिए, जबकि यह बस शहर की सीमा से 31 किलोमीटर आगे जा चुकी थी।उधर परिचालक मोहन ने बताया कि ये सवारियां बरसाना जाने के लिए नींवगांव से बैठी थी। वह बस में लगातार टिकट बना रहा था। जिसका रिकार्ड टिकट ई मशीन में उपलब्ध है। कहीं समय का गैप नहीं है। इस पर काफी वाद विवाद भी हुआ, चेकिंग दस्ते में स्वयं एआरएम भी शामिल थे। वे चुपचाप गाड़ी में जाकर बैठ गए। उन्होंने भी उसकी नहीं सुनी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


