ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराअनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 25 घायल

अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 25 घायल

थाना बलदेव में कासिमपुर मोड़ के समीप ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित पर्यटकों की बस पेड़ से टकरा गयी। इसमें सवार 25 सवारियां घायल हो गयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार को भर्ती...

थाना बलदेव में कासिमपुर मोड़ के समीप ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित पर्यटकों की बस पेड़ से टकरा गयी। इसमें सवार 25 सवारियां घायल हो गयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार को भर्ती...
1/ 2थाना बलदेव में कासिमपुर मोड़ के समीप ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित पर्यटकों की बस पेड़ से टकरा गयी। इसमें सवार 25 सवारियां घायल हो गयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार को भर्ती...
थाना बलदेव में कासिमपुर मोड़ के समीप ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित पर्यटकों की बस पेड़ से टकरा गयी। इसमें सवार 25 सवारियां घायल हो गयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार को भर्ती...
2/ 2थाना बलदेव में कासिमपुर मोड़ के समीप ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित पर्यटकों की बस पेड़ से टकरा गयी। इसमें सवार 25 सवारियां घायल हो गयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार को भर्ती...
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 02 Sep 2019 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना बलदेव में कासिमपुर मोड़ के समीप ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पर्यटकों की बस पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार 25 सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार को भर्ती कराया। दस गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

रविवार को दोपहर बाद करीब दो बजे टूरिस्ट बस आगरा से बुलंदशहर जा रही थी। इसमें करीब 60 सवारियां बैठी हुई थीं। बताते हैं कि बलदेव की ओर आते समय कैलाश मार्ग पर कासिमपुर मोड़ के समीप बस बलदेव से आगरा की ओर जाते ट्रक के सामने आ गया। बस व ट्रक चालक ने एक-दूसरे को बचाने का प्रयास किया। इससे बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से टकरा गई, जबकि ट्रक सड़क किनारे उतर गया। बस के पेड़ से टकराने व सवारियों की चीख-पुकार सुन कर राहगीर व आसपास के लोग पुलिस को सूचना देकर बस की सवारियों को निकालने में जुट गए। हादसे में बस में सवार महिला, बच्चे समेत 25 लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे सीओ महावन के अलावा थाना प्रभारी बलदेव राजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके से घायल बस सवारों को एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों से उपचार के लिए छौली-मीरपुर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। बताते हैं कि इनमें से गंभीर घायल दस बच्चे व महिलाओं को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। सभी बुलंदशहर जिला के गांव किसौली खैरपुर किलहोड़ शिकारपुर के निवासी हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने क्रेन के माध्यम से बस को हटवाकर रोड से किनारे पर खड़ा कर आवागमन सुचारू कराया।

भ्रमण पर निकले थे बुलंदशहर के लोग

बलदेव। बुलंदशहर के गांव कसौली, हापुड़ के गांव के कसोड़ा, खैरपुर समेत आसपास के करीब आधा दर्जन गांव से महिला, पुरुष बच्चे आदि लेकर चार दिन के लिए 28 अगस्त को भ्रमण पर निकले थे। बताते हैं कि बुलंदशहर से मथुरा, वृंदावन आदि के दर्शन करने के बाद आगरा, फतेहपुर आदि स्थानों पर भ्रमण करने के बाद रविवार को आगरा से बस में सवार होकर बलदेव लौट रहे थे। यहां बलदाऊ महाराज के दर्शन करने के बाद अपने घर वापस लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन बलदेव से पहले ही बस पेड़ से टकरा गई। इससे बस सवार घायल हो गए।

जाम लगने से राहगीर परेशान

कासिमपुर मोड़ के समीप ट्रक को बचाने में अनियंत्रित बस के पेड़ से टकराने के चलते रास्ते में जाम लग गया। इससे देहात के इलाके के साथ ही आगरा की ओर आने जाने वाले राहगीर जाम में फंस गए। इससे उन्हें उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय की मशक्कत के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर यातायात सुचारू किया।

डीएम-एसएसपी ने जाना घायलों का हाल

मथुरा। रविवार को आगरा से बलदेव की ओर आ रही ब्रज भ्रमण करने वालों की बस के पेड़ से टकराने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा, एसएसपी शलभ माथुर अधीनस्थों के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां उन्होंने घायलों के हालचाल जानने के बाद चिकित्सकों से भी घायलों की हालत के बारे में जानकारी करते हुए निर्देशित किया कि अगर किसी की हालत गंभीर हो तो उसे हायर सेंटर के लिए एंबुलेंस से तत्काल रेफर किया जाए।

बलदेव में घायलों में विमलेश, अर्चना, शशि, ममता, प्रदीप, मोनू, चन्द्रेश, शैलेंद्र, ओमवती, मोहनिया, अर्चना, जगदीश, नीरज, विमलेश, गोलू, संजय, पवन भर्ती है। इसके अलावा सीएचसी अमीरपुर पर सीएचसी प्रभारी डा वीएस सिसौदिया व फार्मासिस्ट जेके सिकरवार ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर सभी का उपचार किया।

बस सवार घायलों के नाम

-पूनम पत्नी अरुण

-अमन पुत्र अरुण

-साधना पत्नी बॉबी

-मनीषा पत्नी प्रतीक

-प्रदीप पुत्र बचन

-सुधा पत्नी प्रदीप

- धर्मवीर पुत्र कालीचरन

-संजय पुत्र राजवीर

-रेखा पत्नी भारत

-शैलेंद्र पुत्र सुखपाल(28)निवासी खैर,बुलंदशहर

-मीनू पत्नी शैलेंद्र (32)

-विमलेश पत्नी राजेंद्र सिंह(60)

-जगदीश पुत्र बाबूलाल (32)

-ओमवती पत्नी अजीत सिंह(58) किसौली, बुलंदशहर

-नीरज पुत्र देवेंद्र कुमार (43)

-अर्चना निवासी किसोली

- शशि पत्नी कमल सिंह(55)खैरपुर,वीवी नगर,बुलंदशहर

-चंद्रशेखर पुत्र महाराज(55)

- ममता पत्नी मुनेंद्र(40) गांव किसौली,बुलंदशहर

- बलवीरी पत्नी लाखन

-मोहनिया पटोरी सिंह (35)

-ओमवती पत्नी अजीत (55)निवासी किसौली,बुलंदशहर

-चंद्रेश पत्नी भोजराज निवासी किसौली,अगौता

-मनिया पत्नी लटूर किसौली,बुलंदशहर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें