दलित उत्पीड़न रोकने को बसपाईयों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रतिनिधिमंडल ने आगरा में दलित उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बसपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कर्दम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को ज्ञापन सौंपा।

दलित उत्पीड़न रोकने को बसपाईयों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के जिला स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दलित उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को रोकते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। बसपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कर्दम के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने वालों में आगरा मंडल जोन प्रभारी सुरेश बाबू, नरेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश कर्दम, गोवर्धन सिंह, प्रेमचंद कर्दम, जिला महासचिव पवन बघेल, जिला सचिव कार्यालय प्रभारी एडवोकेट कौशल किशोर, जिला संयोजक बामसेफ खेमचंद, जिला संयोजक भाईचारा कमेटी ओमप्रकाश बघेल, उदयवीर सिंह, जिला संयोजक वीवीएफ सत्येंद्र कुमार, सदर विधानसभा प्रभारी योगेंद्र सिंह, गोवर्धन विधानसभा प्रभारी डॉ. अमर सिंह, विधानसभा अध्यक्ष छाता दिलीप तंवर, विधानसभा अध्यक्ष सदर सीपी बौद्ध, मांट विधानसभा महासचिव प्रेम सिंह, प्रधान गोसना मनोज प्रधान, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य पवन एवन, विकास भारती, पूर्व जिला प्रभारी रामबाबू गौतम, पूर्व विधानसभा प्रभारी बलदेव प्रेम प्रकाश एडवोकेट, पूर्व गोवर्धन विधानसभा प्रभारी राजाराम निगम, डॉ. सुरेश, करण सिंह आदि थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।