
फिल्म सनकी छोरा में खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर
Mathura News - एटीवी स्थित गोविंद ताइक्वांडो अकादमी में ब्रज भाषा की फिल्म 'सनकी छोरा' का बैनर जारी हुआ। निर्देशक मुनेंद्र परमार की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग 10 फरवरी से मथुरा, वृंदावन, आगरा आदि स्थानों पर शुरू होगी। इसमें मुख्य कलाकारों में अंश कुमार, मुस्कान, और रवि परिहार शामिल हैं।
एटीवी स्थित गोविंद ताइक्वांडो अकादमी में ब्रज भाषा की फिल्म सनकी छोरा का बैनर जारी किया। फिल्म के निर्देशक मुनेंद्र परमार ने बताया कि यह ब्रज भाषा की फिल्म है। इससे पहले उनके निर्देशन में बनी चर्चित फिल्म किरदार दा स्ट्रगल उम्मीद से अधिक प्रसिद्ध रही और मील का पत्थर साबित हुई थी। अब यह उनकी दूसरी फिल्म है। प्रोड्यूसर एवं चंद्र कंपनी के सीईओ गौरव यादव हैं। फिल्म अंश फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। इसकी शूटिंग 10 फरवरी से शुरू होगी, जो मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, तांतपुर, टूंडला, आगरा सहित अन्य स्थानों पर की जाएगी। इसमें अंश कुमार अभिनेता, जबकि मुस्कान और मांसी अभिनेत्री की भूमिका में नजर आएंगी।
मुख्य विलेन की भूमिका गुरमीत दक्ष निभाएंगे। अन्य कलाकारों में डॉ. आरपी सिंह, विजय यादव, प्रशांत बाबू, रिंकू विराट, हरिओम, आर्यन गौतम शामिल हैं। एक्शन निर्देशन ताइक्वांडो कोच गोविंद अग्रवाल एवं अजय प्रकाश करेंगे। बाल कलाकारों में आयुषी सारस्वत, राधिका दीक्षित, प्रेम अग्रवाल, प्रशांत सिंह शामिल हैं, जो मार्शल आर्ट में माहिर हैं। इसमें बॉलीवुड के चर्चित कलाकार रवि परिहार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा मोनू परमार एवं आरएस तोमर भी इसका हिस्सा हैं। निर्देशक ने बताया कि यह फिल्म समाज को एक अच्छा संदेश देगी। इस दौरान क्षेत्रपाल सिंह, डॉ. छैल बिहारी, धीरेंद्र कुमार आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




