ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराब्रज की बेटी का मध्य प्रदेश सीनियर टीम में हुआ चयन

ब्रज की बेटी का मध्य प्रदेश सीनियर टीम में हुआ चयन

मथुरा। ब्रज की होनहार बेटी ने महिला क्रिकेट में परचम लहराकर जनपद का नाम रोशन किया है। यहां की सोनिया शर्मा का मध्य प्रदेश की सीनियर महिला टीम में चयन हुआ है। वहीं उनकी बहिन दिव्या शर्मा पहले ही नेशनल...

ब्रज की बेटी का मध्य प्रदेश सीनियर टीम में हुआ चयन
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 15 Feb 2020 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रज की होनहार बेटी ने महिला क्रिकेट में परचम लहराकर जनपद का नाम रोशन किया है। यहां की सोनिया शर्मा का मध्य प्रदेश की सीनियर महिला टीम में चयन हुआ है। वहीं उनकी बहिन दिव्या शर्मा पहले ही नेशनल फुटबॉल में दूसरा स्थान पाकर जनपद को गौरवांवित कर चुकी हैं।

विगत 13 फरवरी को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए क्रिकेट ट्रायल में सोनिया शर्मा ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम पाया है। इसमें सोनिया अंडर 23 आयु वर्ग की टी 20 सीरीज में टॉप स्कोरर रही है। उन्होंने 252 रन बनाने के साथ ही प्रत्येक फॉर्मेट में शतक लगाए हैं। उनके चयन की घोषणा 14 फरवरी को हुई तो वह फूली नहीं समाई। इससे पूर्व वह यूपी क्रिकेट एसोसिएशन की एनओसी पर मध्य प्रदेश की गेस्ट प्लेयर थीं। इस चयन के बाद वह यहां की स्थाई खिलाड़ी हो गई है।

उनकी बड़ी बहिन दिव्या शर्मा भी इससे पहले वर्ष 2013 में जबलपुर में नेशनल सीनियर फुटबॉल ट्रॉफी में यूपी टीम की ओर से खेलते हुए द्वितीय स्थान पाकर जनपद को गौरवांवित कर चुकीं हैं। शहर के ब्रज नगर निवासी उनके पिता रमाकांत शर्मा किसान और मां अंजना शर्मा ग्रहणी हैं। जबकि उनका छोटा भाई अनुज शर्मा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। दोनों बहिनों को जनपद के खेल प्रेमियों ने बधाईयां देते हुए उसके नेशनल टीम में चयन होने की कामना की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें