ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराईंटों से भरी ट्रॉली पलटी, टूटा विद्युत पोल

ईंटों से भरी ट्रॉली पलटी, टूटा विद्युत पोल

राया। थाना अंतर्गत सुबह के समय मुख्य मार्ग ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट...

ईंटों से भरी ट्रॉली पलटी, टूटा विद्युत पोल
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 13 Jun 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना अंतर्गत सुबह के समय मुख्य मार्ग ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसके चलते कई लोग बाल-बाल बच गये, लेकिन चपेट में आया विद्युत खंभा टूट गया। गनीमत रही कि उस समय लाइट नहीं थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

रविवार सुबह ट्रैक्टर चालक ट्रॉली में ईंट लाद कर मथुरा-हाथरस मार्ग पर कटरा बाजार की ओर जा रहा था। कटरा बाजार वाले रेलवे फाटक के समीप ट्रैक्टर पहुंचा था तभी अचानक ट्रॉली का धुरा टूट गया। इसके चलते अनियंत्रित होकर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसके चलते पास ही खड़ा विद्युत खंभा टूट गया। सुबह का समय होने के चलते आसपास लोग नहीं थे और लाइन में विद्युत आपूर्ति चालू नहीं थी, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें