ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराआज से प्रारंभ होगा ब्रज राज उत्सव 2022

आज से प्रारंभ होगा ब्रज राज उत्सव 2022

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ मथुरा विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज से बृज रज उत्सव प्रारंभ होने जा रहा है। मंगलवार...

आज से प्रारंभ होगा ब्रज राज उत्सव 2022
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मथुराTue, 01 Nov 2022 01:35 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ मथुरा विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज से बृज रज उत्सव प्रारंभ होने जा रहा है। मंगलवार शाम 5:00 बजे कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण मेले का उद्घाटन करेंगे।

रेलवे मैदान में शुरू होने जा रहे ब्रज रज महोत्सव व उसके आस-पास के क्षेत्रों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए वरिष्ठ पुलिस ऋषभ अभिषेक यादव के निर्देशन में धौली प्याऊ स्थित बीडीडीएस टीम व श्र्वान दल ने चेकिंग की। परिषद के डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें