ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरायमुना पूजन के साथ ब्रज 84 कोस यात्रा शुरु

यमुना पूजन के साथ ब्रज 84 कोस यात्रा शुरु

वृंदावन। ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में कार्तिक मास अंतर्गत ब्रज चौरासी कोस यात्रा का शुभारंभ चीरघाट पर वेदमंत्रोच्चारण के मध्य यमुना पूजन के किया...

यमुना पूजन के साथ ब्रज 84 कोस यात्रा शुरु
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 31 Oct 2019 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में कार्तिक मास अंतर्गत ब्रज चौरासी कोस यात्रा का शुभारंभ चीरघाट पर वेदमंत्रोच्चारण के मध्य यमुना पूजन के किया गया। जिसमें देश-विदेश से आए श्रद्धालु सात दिन में वाहनों द्वारा पूरे ब्रज 84 कोस की परिक्रमा करेंगे। संरक्षक सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं को ब्रज के सभी तीर्थस्थलों के महत्व एवं उनकी प्राचीनता से अवगत कराया जाएगा। प्रतिदिन रात्रि पड़ाव पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम एवं ब्रज के संत-महात्माओं के प्रवचन होंगे। महासभा के अध्यक्ष आचार्य महेश भारद्वाज ने बताया कि कार्तिक मास में ब्रज चौरासी कोस यात्रा का विशेष महत्व है। इस यात्रा को नि:स्वार्थ भाव से करने पर भक्त की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। साथ ही उसके सात जन्मों के पाप दूर हो जाते हैं। उन्होंने भक्तों को यमुना पूजन कराने के बाद यमुना प्रदूषण मुक्ति में हर संभव मदद एवं पॉलीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर गिरधारी चौधरी, अरुण सर्राफ, हनुमान सर्राफ, विनोद मूंदड़ा, मोतीलाल बाजरा, जगदीश नीलम, गोविंद पचौरी, बिट्टू भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें