अधिकारों व सम्मान की रक्षा के लिए जागरूकता जरूरी
विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की बैठक में उठे मुद्दे विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की बैठक में उठे मुद्दे वृंदावन, हिन्दुस्तान संवाद विश्व ब्राह्मण कल्या

विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के बैनर तले बांके बिहारी कालोनी स्थित विनोद वाणी गौड़ीय मठ में ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार छोटे व्यवसायियों और व्यापारियों को सहयोग देने की बात करते हैं, लेकिन ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों की समस्याओं और उनके साथ हो रहे कथित उत्पीड़न पर भी गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में ब्राह्मणों के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज होने तथा समाज के लोगों के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना चाहिए।
बैठक में चर्चा
पंडित जगदीश सुपनिया ने मथुरा जिले के विकास कार्यों पर चर्चा की और छाता तहसील में एक जनप्रतिनिधि पर विकास कार्य में अड़चन डालने का भी आरोप लगाया गया। श्याम बिहारी चतुर्वेदी ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य ब्राह्मण समाज को संगठित करना और उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना जरूरी है。
आंदोलन की चेतावनी
बैठक में निर्णय लिया कि यदि ब्राह्मण समाज के साथ कथित शोषण और भेदभाव नहीं रुका तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत प्रशासन को ज्ञापन सौंपने, धरना- प्रदर्शन करने तथा आवश्यक होने पर गिरफ्तारी देने जैसे कदम भी उठाए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री तक ब्राह्मण समाज की मांगों और चिंताओं को पहुंचाने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पंडित सत्यभान शर्मा, करुणा शंकर, राकेश शास्त्री, आचार्य बद्रिश, महेश शुक्ला, विनोद शर्मा, चंद्रकांत पाण्डेय, नीरज गौतम, श्याम द्विवेदी, कृपा शंकर, राजीव शर्मा, मोहन लाल शर्मा, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन विष्णु कांत ब्रजवासी ने किया।


