नहर में मिला गाजियाबाद के युवक का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - जेब से मिले आधार से हुई शिनाख्तनहर में मिला गाजियाबाद के युवक का शवनहर में मिला गाजियाबाद के युवक का शवनहर में मिला गाजियाबाद के युवक का शव

नहर में मिला गाजियाबाद के युवक का शव

थाना अंतर्गत बुधवार सुबह मांट ब्रांच गंग नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव निकलवाकर जेब तलाशी तो मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त मुरादनगर, गाजियाबाद के युवक के रूप में हुई। पुलिस ने मुरादनगर पुलिस के माध्यम से परिजनों को सूचना दे शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। बुधवार सुबह मांट ब्रांच गंग नहर में ग्रामीणों को एक युवक का शव उतराता दिखाई दिया। मौके पर आसपास के लोगों का हुजूम लग गया। इस दौरान लोगों की सूचना पर पहुंची राया पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर लोगों की मदद से नहर से युवक के शव को निकलवाया।

पुलिस ने मृतक के पैंट की जेब की तलाशी ली तो उसकी जेब में मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसकी शिनाख्त आर्यन यादव (28) निवासी जीतपुर, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई। इस पर इलाका पुलिस ने तत्काल थाना मुरादनगर पुलिस से सम्पर्क कर युवक के बारे में जानकारी दी। इस पर पता चला कि युवक आर्यन यादव 22 मई से घर से लापता था। उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने सभी जगह तलाश की, कहीं पता न चलने पर 23 मई को थाने पर उसके भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से मुरादनगर पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि मुरादनगर पुलिस के माध्यम से दी गयी सूचना पर के बाद मृतक के परिजन भी आ गये हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक राया तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। शव पानी में पड़ा रहने के कारण फूल गया था।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।