पुलिस देखती रही, नहर में बह रहे थे दो शव, वीडियो वाइरल

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - पुलिस देखती रही, नहर में बह रहे थे दो शव, वीडियो वाइरल पुलिस देखती रही, नहर में बह रहे थे दो शव, वीडियो वाइरल पुलिस देखती रही, नहर में बह रहे थे दो शव

पुलिस देखती रही, नहर में बह रहे थे दो शव, वीडियो वाइरल

मांट क्षेत्र के गांव दरबे नहर में दो शव बहते हुए नजर आये। लोगों ने इनके वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने इन्हें निकालने का प्रयास नहीं किया। ये वीडियो रविवार दोपहर करीब एक बजे के बताये गये हैं, हालांकि हिंदुस्तान समाचार पत्र ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताते हैं कि दरबै नहर से होकर ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा निकल रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमार्थी यहां से गुजर रहे हैं और गर्मी के चलते नहर में स्नान भी कर रहे हैं। इस दौरान शवों के बहने का वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल कर दिया। बताया गया कि इस दौरान मांट थाने की पुलिस तब तक वहां मौजूद रही जब तक कि दोनों शव उनकी आंखों से ओझल नहीं हो गये। दरबे नहर पर मौजूद लोगों ने बताया कि उस वक्त पुलिस की कई गाड़ियां मौजूद रहीं, इसमें एक गाडी थाना राया पुलिस की भी थी。

श्रद्धालुओं की भावना होती हैं आहत

ब्रज चौरासी कोस यात्रा का बड़ा हिस्सा मांट ब्रांच गंग नहर की पटरी से होकर गुजर रहा है। यहां होकर काफी संख्या में परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालु नहर के पानी से स्नान व आचमन भी करते हैं। ऐसे में नहर में शव बहने से उनकी भावना आहत होती है। हालांकि थाना प्रभारी निरीक्षक मांट जसवीर सिंह ने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया है।

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या शवों को पुलिस ने निकाला?
पुलिस ने शव निकालने का प्रयास नहीं किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।