ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराआने वाले 5 साल में भाजपा को नहीं पड़ेगी बाहरी नेता की जरूरत : सुनील बंसल

आने वाले 5 साल में भाजपा को नहीं पड़ेगी बाहरी नेता की जरूरत : सुनील बंसल

मथुरा। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा है कि आने वाले 5 साल में भाजपा को किसी बाहरी नेता की जरूरत नहीं पड़ेगी। भाजपा के कार्यकर्ता को ही...

आने वाले 5 साल में भाजपा को नहीं पड़ेगी बाहरी नेता की जरूरत :  सुनील बंसल
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 31 Oct 2020 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा है कि आने वाले 5 साल में भाजपा को किसी बाहरी नेता की जरूरत नहीं पड़ेगी। भाजपा के कार्यकर्ता को ही चुनाव जीतने वाला नेता बनना होगा। यह लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए कि भविष्य में प्रदेश की लीडरशिप कार्यकर्ताओ में से ही खड़ी हो।

शनिवार को कृष्णा नगर मंडल के राधा वैली में आयोजित केंद्रीय प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा में काम करने का अपना लक्ष्य स्पष्ट रखें उन्होंने कहा कि सरकार की 126 कल्याणकारी योजनाएं हैं, जिनके बारे में जनता को बताना है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को गांव, मंडल और बूथ स्तर पर जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक पार्टी है और समाज के हर क्षेत्र में हमारा प्रभाव होना चाहिए। आने वाले समय में हर प्रधान नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा का होगा। हमने कार्यकर्ताओं के साथ मेहनत करने पर 330 में से 278 भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर जीते। आने वाले समय में रामलीला का और गणेश उत्सव का भी कार्यकर्ता चुनाव लड़े। प्रदेश संगठन मंत्री बोले कि पहले मैं ही कहता कि कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने के बजाय संगठन की मजबूती पर ध्यान देना चाहिए लेकिन अब भविष्य की रणनीति बनानी होगी। सुनील बंसल ने कहा कि संपूर्ण देश में जब से भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश में बागडोर संभाली है तब से खुशहाली और मजबूती की ओर देश आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की। वर्ग संयोजक महामंत्री प्रदीप गोस्वामी,  रविकांत गर्ग, चौधरी तेजवीर सिंह, नागेंद्र सिकरवार, राजू यादव, मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा, संतराम शर्मा, धर्मेश तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

महानगर अध्यक्ष से नाराज मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

भाजपा धौली प्याऊ मंडल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल की कार्यप्रणाली से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में उन्होंने बताया कि महानगर अध्यक्ष ना तो कार्यकर्ताओं के बेहतर काम को प्रोत्साहित करते हैं, ना ही कार्यक्रमों में आते हैं और ना ही फोन उठाते हैं।

मंडल अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद महानगर अध्यक्ष ने वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव राज पाठक को धौली प्याऊ मंडल का संयोजक नियुक्त किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें