भाजपाईयों ने किया नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का स्वागत
Mathura News - भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रकाश गौड़ का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने गांव में दुग्धाभिषेक कर राधारानी की परिक्रमा लगाई। उन्होंने मोदी-योगी सरकार के कार्यों...

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रकाश गौड़ का पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष बन कर पहली बार गांव पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बैंडबाजों से उनकी अगुवानी की। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने राधारानी पर दुग्धाभिषेक कर परिक्रमा लगाई। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार के कार्य एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाएंगे। इस दौरान चेयरमैन रामफल, महेंद्र गोस्वामी, चंद्रविनोद कौशिक, गिरीश मिश्रा, राजू शेगारिया, भोला दुबे, मुकेश शर्मा, बल्लभ चौधरी, कालीचरण जादौन, सुरेश जोशी, महेंद्र सिंह, विष्णु जोशी, हरि शुक्ला, पप्पन शुक्ला, विनय कौशिक, हीरा पटेल, मोहन गोस्वामी, राजू पचौरी, सतीश गोस्वामी, कृष्ण मुरारी मैथली, रामशरण शर्मा, कुंज बिहारी गोस्वामी, कमलेश खंडेलवाल, रवि अग्रवाल आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।