Mathura News: निजी जमीन पर बने गेट के सामने खड़ी करा दी दीवार

हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News: कई लोगों के हैं सरकारी जमीन पर कब्जे निजी जमीन पर बने गेट के सामने खड़ी करा दी दीवारनिजी जमीन पर बने गेट के सामने खड़ी करा दी दीवारनिजी जमीन पर बने गे

Mathura News: निजी जमीन पर बने गेट के सामने खड़ी करा दी दीवार

Mathura News: राधा कृष्ण की विवाह स्थली के रूप में विख्यात भांडीरवन एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा का कारण तहसील प्रशासन की दोहरी नीति है, निजी जमीन पर बने गेट के सामने दीवार लगा कर बंद कर दिया गया, जबकि कई लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जे किये हुए हैं। बुधवार को तहसीलदार अविनाश कुमार राजस्व व पुलिस टीम लेकर भांडीरवन पहुंचे और कुछ समय पूर्व बने सीताराम पक्ष के मकान के मुख्य द्वार के सामने ग्राम प्रधान की मदद से दीवार लगवा दी। विरोध कर रहे सीताराम के पौत्र को पुलिस थाने में बिठवा दिया। भांडीरवन निवासी योगेश दीक्षित ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस एवं प्रशासन से की है। योगेश दीक्षित का कहना है कि उनके दादा सीताराम का भांडीरवन में पुराना मकान बना हुआ है। आरोप है कि भांडीरवन के ही कुछ लोगों ने एक राजनैतिक व्यक्ति का सहारा लेकर प्रशासन से मिलीभगत कर मकान के गेट को जबरन दीवार लगाकर बंद कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार कई लोगों ने भांडीरवन में अवैध कब्जे कर मकान बनाये हुए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से करते हुए न्याय की मांगा लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। योगेश का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ताओं को ही कई घंटे थाने में बैठाए रखा और इसी दौरान उनकी गैरमौजूदगी में गेट पर दीवार खड़ी कर दी गई。

प्रशासन की प्रतिक्रिया

उपजिलाधिकारी से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया पूर्व मे योगेश कुमार द्वारा स्वयं ही इस गेट को बंद करने का आश्वाशन दिया था, जो बंद नहीं किया गया था। वहां मौजूद लोगों की शिकायत पर जिला प्रसाशन के आदेश पर दीवार लगाई गई है।

नोट : कृपया फोटो सहित खबर लगा लें।

प्रश्नोत्तर

✦क्या भांडीरवन में हवा में कोई प्रशासनिक विवाद है?−
हाँ, भांडीरवन में प्रशासन की दोहरी नीति के खिलाफ विवाद है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमथुराMathura News: निजी जमीन पर बने गेट के सामने खड़ी करा दी दीवार