ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराभाकियू ने दिया एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर धरना

भाकियू ने दिया एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर धरना

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने राष्ट्रीय निर्देशों पर शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया।...

भाकियू ने दिया एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर धरना
हिन्दुस्तान टीम,मथुराFri, 30 Jul 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने राष्ट्रीय निर्देशों पर शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। मांट टोल पर रवाना होने से पूर्व रास्ते में उन्हें कई जगह पुलिस प्रशासन द्वारा रोका गया। इसके बावजूद कार्यकर्ता टोल पर पहुंच गए। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।

निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने कहा आठ महीने से किसान सड़कों पर बैठा है। केंद्र सरकार बेशर्म बनी हुई है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आरंभ किया धरना काले कानून वापस होने तक चलेगा। निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान ने कहा कि अन्नदाता भीषण गर्मी, ठंड एवं बारिश में हक के लिए सड़क पर बैठने को मजबूर है तो देशवासियों का भविष्य सोचने योग्य होगा। यहां भारी तादात में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने धरना स्थल को हर ओर से घेरे रखा। यहां एडीएम सतीश कुमार त्रिपाठी, एसडीएम महावन कृष्णानंद तिवारी, एसपी ग्रामीण श्रीशचंद, सीओ मांट आदि अधिकारियों ने किसानों से वार्ता की। अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने उन्हें ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया। इसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, अतुल प्रेम, रणवीर सिंह चाहर, करुआ सिंह, गजेंद्र सिंह गावर, विश्वेंद्र चौधरी, अजय सिंह गावर, अशोक चौधरी, मुकेश पहलवान, धीर सिंह, मुजाहिद कुरैशी, मीना चौधरी, मीना ठाकुर, जगदीश परिहार, बलवीर तोमर, तेजपाल तोमर, डॉ.प्रकाश तोमर, चंद्रभान सिंह, भगवान सिंह, तनवीर कुरैशी, बाकिर कुरैशी, राजकुमार चौधरी, दयाराम चौधरी, राजवीर सिंह, महावीर सिंह, मुरारीलाल, मनोज प्रधान, योगेंद्र आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें