श्रम विरोधी कानून बनाने के विरोध में हड़ताल, किया प्रदर्शन
Mathura News - बैंकों में करोड़ों का लेनदेन अटकाश्रम विरोधी कानून बनाने के विरोध में हड़ताल, किया प्रदर्शनश्रम विरोधी कानून बनाने के विरोध में हड़ताल, किया प्रदर्शनश

राष्ट्रीय आह्वान पर गुरुवार को हड़ताल और प्रदर्शन का दिन रहा। बैंक कर्मी, बीमा कर्मी आदि हड़ताल पर रहे। इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन के आहवान पर बैंक कर्मियों ने काम बंद कर होली गेट स्थित केनरा बैंक के सन्मुख एकत्र हो सरकार द्वारा श्रम सुधार के नाम पर श्रम विरोधी कानून बनाने के विरोध में प्रदर्शन किया और नाराजगी जाहिर की। करोड़ों का लेनदेन अटका रहा। खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्टेट बैंक हड़ताल से बाहर रही। प्रदर्शनोपरान्त यूपी बैंक इम्प्लॉइज यूनियन के मंत्री जगमोहन शर्मा ने बताया कि बैंक, एलआईसी, जीआईसी में निजीकरण जन हित विरोधी है, जिसे रोका जाए।
बीमा क्षेत्र में शत प्रतिशत विदेशी निवेश के निर्णय को वापस लिया जाए। पर्याप्त भर्तियां कर युवाओं को रोजगार देते हुए आउटसोर्सिंग एवं ठेका प्रथा बंद की जाय। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने आंदोलन के साथ एकजुटता प्रदर्शित की। यूनियन के पूर्व मंत्री बामनजी चतुर्वेदी ने न्यायोचित मांगों के लेकर केन्द्रीय श्रमसंघों और स्वतंत्र संगठनों द्वारा जारी आंदोलन की सफलता हेतु पूर्ण एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया। केनरा बैंक इम्पलाइज यूनियन की प्रांतीय समिति के सदस्य शोभित वर्मा ने कहा कि चारों श्रम कानूनों को वापस लिया जाए। यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन प्रतिनिधि भरत सिरोही ने श्रम विरोधी कानून वापसी के संग जानबूझकर बैंक ऋण वापस न करने वालों के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग की। यूको बैंक स्टाफ एसोसिएशन प्रतिनिधि सौरभ चौधरी ने श्रम संहिताओं की वापसी की मांग की। इण्डियन बैंक इम्पलाइज यूनियन की प्रांतीय समिति के प्रतिनिधि राकेश कुमार ने श्रम विरोधी कानून वापसी की मांग करते हुए बैंक ग्राहकों से सेवा शुल्क कम करने की मांग रखी। बैंक अधिकारी संघ के प्रतिनिधि यतेन्द्र गौतम ने श्रम सुधारों के नाम पर बनाए गए श्रम कानूनों की वापसी के साथ बैंकों में रिक्त पदों पर भर्ती की मांग की। अध्यक्षता करते हुए यूपीबीईयू जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने सभी से एकजुट रहने की अपील की। संचालन यू पी बी ई यू मंत्री जगमोहन शर्मा ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


