हुरंगा की बेहतर व्यवस्था पर थाना बलदेव की टीम का स्वागत

Mar 16, 2026 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - श्री कल्याण सेवा समिति बलदेव ने विश्व प्रसिद्व हुरंगा के सफल आयोजन पर बलदेव थाना अध्यक्ष और उनकी टीम को मंदिर में सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने पुलिस प्रशासन की मदद की सराहना की, जबकि सेवायतों ने मंदिर खुलने और बंद होने के समय को फिक्स करने की आवश्यकता पर बल दिया।

हुरंगा की बेहतर व्यवस्था पर थाना बलदेव की टीम का स्वागत

श्री कल्याण सेवा समिति बलदेव द्वारा विश्व प्रसिद्व हुरंगा के सफल आयोजन के लिए बलदेव थाना अध्यक्ष के साथ पूरी टीम को मंदिर में सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने कहा कि श्री दाऊजी महाराज के विश्व प्रसिद्व हुरंगा को शांति प्रिय व्यवस्थिति रूप से सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन का बहुत बड़ा सहयोग है। बलदेव थाना प्रभारी, कस्बा प्रभारी द्वारा सेवायतों से कई बार हुरंगा की व्यवस्थाओं को लेकर मीटिंग की गई। मंदिर सेवायत गोस्वामी बैकुंठ नाथ पांडेय ने कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ मंदिर प्रशासन को बैठकर व्यवस्थाएं बनानी चाहिए। मंदिर का समय खुलने व बंद होने का टाइम फिक्स होना चाहिए, कभी कभी मंदिर जल्दी भी बंद हो जाता है, जिससे बाहर से आने वाले भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस अवसर पर पीतम्बर लाल पांडेय अध्यक्ष, सुरेश चंद्र वैद्य, महावीर प्रसाद एडवोकेट, डा. प्रवीण कुमार पांडेय, मधुकर देव पांडेय, गिरीश पांडेय, बैकुंठनाथ पांडेय खूबीराम पांडेय, ब्रजबिहारी पांडेय, किशोरी पांडेय, कुलदीप पांडेय एडवोकेट, विष्णु ताऊ, बलदेव पांडेय, रजत पांडेय, चिंटू पांडेय, रामू पांडेय, एलपी पांडेय, गणेश पांडेय आदि सेवायत मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।