उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शनिवार को बिना बैग के जाएंगे बच्चे

Nov 17, 2025 06:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - मथुरा में, कक्षा 6 से 8 के बच्चे शनिवार को बिना बैग के स्कूल जाएंगे। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत, इस दिन बच्चों को खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। यह पहल बच्चों को पढ़ाई के दबाव से मुक्त कर, सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाने पर केंद्रित है।

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शनिवार को बिना बैग के जाएंगे बच्चे

मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे शनिवार को बिना बैग के स्कूल जाएंगे। इस दिन बच्चों को पढ़ाई के स्थान पर नई शिक्षा नीति के तहत खेलकूद के साथ रचनात्मक गतिविधियों का अभ्यास कराया जाएगा। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार बच्चों को पढ़ाई के दबाव से मुक्त करना और सीखने को आनंददायक बनाना है। साल में 10 दिन बच्चे बिना बैग के स्कूल जाएंगे। कक्षा में पाठ्यपुस्तक आधारित पढ़ाई नहीं होगी, बल्कि फन एक्टिविटी, क्विज, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, कहानियां, विज्ञान प्रयोग, कला व खेलकूद के जरिए बच्चों की अवधारणाओं को मजबूत किया जाएगा।

जिले के एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) इस नई व्यवस्था में शिक्षकों का सहयोग करेंगे। वे शिक्षकों को गतिविधियों की रूपरेखा, विषयगत गतिविधियों के मॉड्यूल और बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के तरीके सुझाएंगे। जिससे हर स्कूल में नो बैग डे प्रभावी रूप से लागू हो सके। जिला विद्यालय निरीक्षक रतन कीर्ति ने बताया कि बच्चों में सीखने की प्राकृतिक प्रवृत्ति होती है। गतिविधि-आधारित शिक्षा उन्हें अधिक उत्साहित करती है। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति तनाव कम होगा। विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ेगी। प्रत्येक शनिवार को परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए सीखने और खेलने का दिन रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।