ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरानारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता जरूरी : वीरेंद्र

नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता जरूरी : वीरेंद्र

वृंदावन। अर्पिता फाउंडेशन के तत्वावधान में नोबेल पुरस्कार विजेता कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर सम्मान समारोह का आयोजन केशवधाम स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय अध्ययन केंद्र पर स्व. ब्रजमोहन बनर्जी एवं...

नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता जरूरी : वीरेंद्र
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 16 Feb 2020 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

अर्पिता फाउंडेशन के तत्वावधान में नोबेल पुरस्कार विजेता कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर सम्मान समारोह का आयोजन केशवधाम स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय अध्ययन केंद्र पर स्व. ब्रजमोहन बनर्जी एवं प्रभा बनर्जी की पुण्य स्मृति में किया गया। इसमें द्वितीय महिला सशक्तिकरण सम्मिट का आयोजन भी हुआ।

मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र मथुरा के डिप्टी कमिश्नर (इंडस्ट्रीज) वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज के समय में नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी हो गया है। महिला उत्थान के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के सेवानिवृत्त एमेरिट्स वैज्ञानिक डॉ. दिनेश चंद्र उपरेति व धर्मपाल गांधी ने कहा कि साहित्य के प्रति इतनी रुचि दिखाते हुए जिस तरह से विश्वभर की कवयित्रियों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की यह अविस्मरणीय है। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रकांता विशिन ने कहा कि समाज के उत्थान में नारी की अहम भूमिका है। जिस तरह से महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, यह चिंता का विषय है। इन पर रोकथाम लगनी चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में कई योजनाएं क्रियांवित की हैं। आयोजक प्रदीप बनर्जी ने समाज में शिक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डॉलते हुए बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया। समारोह में साहित्यकार चंद्रकाता विशिन, रोहिणी कुमार बेहरा एवं उपन्यासकार डॉ. दीनदयाल को कवि रविंद्र नाथ टैगौर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड समेत देशभर से आई 51 कवयित्रियों को सम्मानित किया गया।

सम्मिट में स्वप्ना मेहरा, रोहिणी मेहरा, भारती हजारिका, डॉ. ब्रजेश गुप्ता, वर्षा गुप्ता, वैशाखी चक्रवर्ती, दियासिनी राय, रीता डे आदि ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे। संचालन साक्षी अग्रवाल ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें