किसी भी सूरत में नहीं होगा अवैध निर्माण-विप्रा

Apr 05, 2026 08:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - कांग्रेस महानगर ने अवैध निर्माण के आरोप लगाए, लेकिन प्राधिकरण ने इसे निराधार बताया। प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि पिछले तीन महीनों से निर्माण रुका हुआ है और अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ निर्माण कार्यों को रोक दिया गया है और आगे निर्माण की अनुमति केवल नियमों के अनुसार दी जाएगी।

किसी भी सूरत में नहीं होगा अवैध निर्माण-विप्रा

कांग्रेस महानगर द्वारा अवैध निर्माण न रोके जाने के आरोप लगाने पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने निराधार बताया है। प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि बीते तीन माह से निर्माण पूरी तरह रुका हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। शनिवार को कांगेस अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम ने एमवीडीए पर अवैध निर्माण कराए जाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों को चिन्हित कर उनके संबंध में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सचिव को लिखित शिकायती पत्र भी सौंपे थे। इसके बावजूद काम चल रहे हैं। इधर रविवार को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मसानी चौराहा, डीग गेट एवं केबीएम होटल के पास कमलनयन भाटिया द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा रोक दिया गया है।

अवैध निर्माण के विरुद्ध वाद संख्या एमटीडीए/एएनआई/2024/0000366 दर्ज की गई है। निर्मित भवन के शमन हेतु मानचित्र प्रस्तुत किया गया है। प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार पूर्व में हुए निर्माण के शमन के उपरांत ही आगे निर्माण कार्य की अनुमति दी जाएगी। वर्तमान में स्थल पर कोई भी निर्माण कार्य संचालित नहीं है। इसका सत्यापन पूर्व में उपलब्ध फोटोग्राफ एवं वर्तमान के जिओटैग्ड फोटोग्राफ के माध्यम से किया जा सकता है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भी भेज दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।