पांच पंचायतों में विगत वर्षों में हुआ लाखों का गबन

पांच पंचायतों में विगत वर्षों में हुआ लाखों का गबन

संक्षेप:

Mathura News - मथुरा जनपद के पंचायत राज विभाग में 8-10 वर्षों में 2 ग्राम पंचायत सचिव और 5 प्रधानों ने मिलकर लाखों रुपये का घपला किया। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी ने आडिट में मामले को उजागर किया। लेकिन दोनों सचिवों की मृत्यु के कारण वसूली की कार्रवाई रोक दी गई।

Dec 09, 2025 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

मथुरा जनपद के पंचायत राज विभाग में विचित्र मामला देखने को मिला। जिसमें पिछले आठ दस वर्षों में दो ग्राम पंचायत सचिव और पांच प्रधानों ने लाखों रुपये का घपला किया। जिसको जिला लेखा परीक्षा अधिकारी के द्वारा आडिट में पकड़ा गया। जिसके इसी दौरान दोनों ग्राम पंचायत अधिकारियों की मृत्यु हो गई। अब सचिव वित्त विभाग के शासनादेश का हवाला देते हुए पंचायत राज विभाग को कर्मचारी की मृत्यु होने की दशा में विभागीय व न्यायिक कार्यवाही समाप्त समझी जाए गो आधार पर पंचायत राज विभाग ने वसूली की कार्रवाई उक्त मृतक पंचायत सचिवों से समाप्त कर दी गई। जिला लेखा परीक्षक को मांट ब्लाक की ग्राम पंचायत डांगौली में वर्ष 2015-16 में 7 लाख 12 हजार 633 रुपये पंचायत सचिव महिपाल सिंह, नौहझील ब्लाक की ग्राम पंचायत अहमदपुर में वर्ष 2014-15,से वर्ष 2017-18 तक चार वर्षो में 24 लाख 32 हजार 290 रुपये, ग्राम पंचायत बिरजूगढ़ी में वर्ष 2015-16 से वर्ष 2017-18 तक तीन वर्षों में 34 लाख 9 हजार 919 रुपये, ग्राम पंचायत मडुआका में वर्ष 2015-16 से 2017-18 तक तीन वर्षों में 18 लाख 78 हजार 767 रुपये और भूरेका पंचायत में वर्ष 2016-2017 और वर्ष 2017-18 दो वर्षों में 14 लाख 58 हजार 576 रुपये का कोई व्यय पंचायत सचिव अशोक कुमार नहीं दिखा सका।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिससे पंचायत सचिव महिपाल सिंह से 7 लाख 12 हजार 633 रुपये और चार पंचायतो के सचिव रहे अशोक कुमार से 91 लाख 79 हजार 562 रुपये की वसूली पंचायत विभाग को लेखा परीक्षक के आदेश पर करनी थी लेकिन उनकी मृत्यु प्रमाणपत्र आने के बाद वसूली पंचायत विभाग को स्थगित करनी पड़ी।