पेट्रोल पंप पर सेल्समेन पर हमला कर लूट का प्रयास

पेट्रोल पंप पर सेल्समेन पर हमला कर लूट का प्रयास

संक्षेप:

Mathura News - गोवर्धन-बरसाना रोड पर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर दिया घटना को अंजाम

Oct 28, 2025 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

कस्बा के बरसाना मार्ग स्थित भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर रविवार शाम बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। बाइक सवार नकाब पोश बदमाशों ने बाइक में पेट्रोल डलवाया और फिर सेल्समैन से मारपीट कर कैश लूटने का प्रयास किया। लोगों के एकत्र होने पर बदमाश मौके से भाग निकले। जहां पर यह घटना हुई, उससे महज 100 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। गोवर्धन-बरसाना मार्ग स्थित पलसों पुलिस चौकी से 100 कदम दूरी पर भाजपा जिला पंचायत सदस्य महादेव शर्मा का गुरु कृपा नाम से पेट्रोल पम्प है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविवार की शाम बाइक सवार नकाब पोश तीन लोग यहां पहुंचे। इन लोगों ने बाइक में पेट्रोल डलवाया। इतने में ही दूसरी बाइक वहां पहुंची। उस बाइक पर भी तीन युवक सवार थे। इस बाइक से एक बदमाश नीचे उतरा और सेल्स मेन पर लाठी से हमला किया। तभी दूसरी बाइक से उतरे बदमाश ने सेल्समेन से कैश लूटने का प्रयास किया। यह देख सेल्स मेन ने शोर मचा दिया। सेल्स मैन की चीख सुनकर अन्य कर्मचारी मौके की ओर दौड़े। यह देख बदमाश भाग निकले। बदमाश कैश लूटने में सफल नहीं हो सके। घटना में सेल्समैन घायल हो गया। बताया गया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है लेकिन घटना के एक घंटे बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सैल्स मेन को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रवि त्यागी ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश भाग चुके थे। पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।