
मामूली कहासुनी पर घर पर हमला कर महिला-पुरुष पीटे
संक्षेप: Mathura News - मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरलमामूली कहासुनी पर घर पर हमला कर महिला-पुरुष पीटे मामूली कहासुनी पर घर पर हमला कर महिला-पुरुष पीटे
थाना कोतवाली के अंतर्गत अंतापाड़ा में गुरुवार शाम मामूली कहासुनी को लेकर पीड़ित ने नामजदों पर घर पर हमला करने का आरोप है। इस दौरान नामजद द्वारा पीड़ित के भाई, बेटे-बेटी पर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो गया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश कर रही है। गुरुवार शाम बाल्मीकि बस्ती, अंतापाड़ा में मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट के साथ ही एक पक्ष ने पथराव कर दिया। इससे एक युवक के चोट लग गयी।
उसकी चीख पुकार सुन घर से निकले उसके भतीजे भतीजों ने विरोध करते हुए बचाने का प्रयास किया तो पड़ोसी हमलावरों ने लाठी-डंडे आदि से हमला कर दिया। इस दौरान भाई-बहनों के साथ मारपीट की। युवती के बाल पकड़कर पीटा। इसका लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चार बजे घर पर खाना खा रहा था, तभी पता चला कि घर के दरवाजे पर भाई तेज प्रकाश पर पड़ोसी कृष्णकांत, सज्जन व महिला पत्थर फेंक रहे हैं। इसे देख बेटे-बेटियों ने विरोध किया तो नामजदों ने लाठी-डंडा, सरिया आदि से हमला कर बेटी पायल व रॉयल और बेटा यश को घायल कर दिया। इससे डर कर मकान का दरवाजा बंद कर जैसे तैसे जान बचाई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद केके, सज्जन व महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




