Mathura News: घर में घुसकर हमला औश्र महिलाओं से अभद्रता
Mathura News: घर में घुसकर हमला औश्र महिलाओं से अभद्रता घर में घुसकर हमला औश्र महिलाओं से अभद्रता घर में घुसकर हमला औश्र महिलाओं से अभद्रता

Mathura News: थाना हाइवे के अंतर्गत केशव कुंज कॉलोनी में घर में घुसकर हमला करने, महिलाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद समेत 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केशव कुंज कॉलोनी गणेशरा रोड निवासी पीड़ित ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अगस्त को आरोपी विनोद, अजय सिंह, विष्णु व आठ अन्य लोग एकजुट होकर उसके घर में घुस कर गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि इसका विरोध करने पर नामजदों ने हमला करते हुए मारपीट करते हुए मां व परिवार की अन्य महिलाओं के साथ अभद्रता की।
इस दौरान शोर मचाने पर आसपास के लोग आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। पीड़ित ने बताया कि पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


